4,771 रिक्त पदों के लिए भी मतदान
मुंबई, ( 23 अप्रैल 2018)- राज्य के विविध 25 जिलों में 654 ग्राम पंचायतों के सार्वत्रिक चुनाव और 33 जिले के करीबन 2 हजार 812 ग्रामपंचायतों में 4 हजार 771 रिक्त पदों के लिए उप-चुनाव 27 मई 2018 को होने की घोषणा राज्य चुनाव आयोग ने की है।
आयोग के सूचना पत्रक में बताया है कि इसमें सदस्य के साथ सरपंच पद पर भी चुनाव होंगे। ग्राम पंचायतों के चुनाव के लिए 7 से 12 मई 2018 की समयावधि में नामांकन पत्र स्विकारें जाएंगे। 14 मई 2018 को नामांकन पत्रों की जांच पड़ताल होगी और 16 मई 2018 तक नामांकन पत्र वापिस ले सकेंगे, साथ ही इसी दिन चुनाव चिन्ह भी वितरित होगा। ग्रामपंचायतों में 27 मई 2018 को सुबह 7.30 से शाम 5.30 बजे तक मतदान संपन्न होगा। लेकिन गोंदिया और गड़चिरोली जिले के ग्राम पंचायतों के लिए मतदान की प्रक्रिया सुबह 7.30 से दोपहर 3.00 बजे तक होगी। मतगणना 28 मई 2018 को होगी।
सार्वत्रिक चुनाव होनेवाले ग्रामपंचायतों की जिला के अनुसार संख्या इस प्रकार है : ठाणे- 5, पालघर- 3, रायगड- 187, सिंधुदुर्ग- 2, नाशिक- 20, धूलियाँ- 7, जलगाँव 8, अहमदगनर- 77, पुणे- 90, सोलापुर- 3,सातारा- 23, सांगली- 82, कोल्हापुर- 74, औरंगाबाद- 4, बीड- 2, नांदेड- 7, परभणी- 1, उस्मानाबाद- 3, लातूर- 5, अकोला- 2,यवतमाल- 29, वर्धा- 14, भंडारा- 4 आणि गड़चिरोली- 2 है। इसकी कुल संख्या 654 है।
वहीं उप-चुनाव प्रक्रिया में रिक्त पदों की जिला अनुसार संख्या (ब्रकेट में ग्रामपंचायतों की संख्या): ठाणे (90)- 167, पालघर (73)- 144, रायगड (93)- 158, रत्नगिरी (202)- 299, सिंधुदुर्ग (74)- 104, नाशिक (200)- 318, धूलियाँ (34)- 49, जलगाँव (57)- 96, नंदुरबार (32)- 36, अहमदगनर (78)- 124, पुणे (258)- 456, सोलापुर (93)- 154, सातारा (409)- 777, सांगली (40)- 81, कोल्हापुर (87)- 126, औरंगाबाद (34)- 41,बीड (24)- 35, नांदेड (106)- 177, परभणी (28)- 40, उस्मानाबाद (48)- 65,जालना (21)- 28, लातूर (79)- 94, हिंगोली (41)- 55, अमरावती (80)- 121, अकोला (23)- 31, यवतमाल (110)- 167, वाशिम (20)- 23,बुलडाणा (39)- 72, वर्धा (49)- 72, चंद्रपुर (74)- 106, भंडारा (6)- 48, गोंदिया (35)- 43 और गड़चिरोली (175)- 464 है। इसकी कुल संख्या (2,812)- 4,771 है।