पनवेल इंदापुर चरण के ४- लेन रोड निर्माण को गति देने के निर्देश दिए सार्वजनिक निर्माण मंत्री ने

 12 Apr 2018  502

मुंबई, (12 अप्रैल 2018)- मुंबई गोवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पनवेल से इंदापुर के बीच के चरण में चार लेन की सड़क का निर्माण तथा कोल्हापुर के बाहरी मोड से संबंधित (रिंग रोड) रूपरेखा को मंजूरी देने का काम जल्द से जल्द किए जाने के निर्देश सार्वजनिक निर्माण मंत्री चंद्रकांत पाटील ले आज दिए।पनवेल से इंदापुर चरण में 4 लेन कामों के बारे में एवं कोल्हापुर के बाहरी मोड रस्ते की रूपरेखा को लेकर आज मंत्रालय में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया था, उस समय पाटील बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कामों की समीक्षा करने के बाद संबंधित अधिकारियों को अगली कार्रवाई करने के निर्देश दिए. बैठक में उप-जिलाधीश ए आर हदगल, सचिव के डी पाटील, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के तकनीकी सदस्य डी तावडे, प्रादेशिक अधिकारी राजू सिंह, परियोजना निदेशक प्रशांत हेगड़े सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे. कोल्हापुर के बाहरी मोड के रास्ता निर्माण की रूपरेखा को स्थानीय नागरिकों ने विरोध करते हुए इसमें बदलाव की मांग की थी. इस के मद्देनजर बदलाव किया गया है और अब स्थानीय लोगों के मकान नहीं तोड़े जाएंगे. साथी ही स्थानीय नागरिकों की मांग के अनुसार रास्ते को खेत से ले जाने की बजाए मोड़ देकर अन्य जगह से आगे बढ़ाया गया है. इस संदर्भ में हुए परिवर्तन की जानकारी संबंधित स्थानीय प्रतिनिधियों को देने और आगे की कार्रवाई करने की सूचना इस समय पाटील ने दी।पनवेल से इंदौर इंदापुर सड़क निर्माण चरण के बारे में पाटील ने कहा कि यह कुल 84 किलोमीटर लंबा रास्ता है और पनवेल से कराओ के 38 किलोमीटर लम्बे रास्ते का काम बी ओ टी पध्धत के आधार पर शुरू किया गया है, उन्होंने कहा कि कराओ से आगे के 16 किलोमीटर रास्ते का काम जारी है और उससे आगे के 30 किलोमीटर के रास्ता निर्माण के बारे में टेंडर का प्रस्ताव राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के पास विचाराधीन है। पाटील ने उन्हें इसपर शीग्रता से निर्णय करने को कहा।