अमित शाह का मुंबई में आगमन, कल रैली को करेंगे सम्बोधित

 05 Apr 2018  543

मुंबई, (05 अप्रैल 2018)- भाजपा के स्थापना दिवस के महा रैली में शामिल होने मुंबई पहुंचे भाजपा के राष्ट्रिय अध्यक्ष अमित शाह का गुरूवार देर शाम एयरपोर्ट पर भव्य सवगता हुआ।  मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस , प्रदेश अध्यक्ष राव साहेब दानवे सहित अन्य नेताओंने एयरपोर्ट पर अमित शाह का  स्वागत किया। भाजपा के मुंबई युवा मोर्चा ने शाह के स्वागत के लिए एयरपोर्ट से बांद्रा बीकेसी स्थिति सोफिटेल होटल तक भव्य मोटर सायकल रैली निकाली। 

*  बीकेसी  में महामेलावा 

भाजपा प्रदेश की ओर से स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार ६ तारीख को बीकेसी में विशाल सभा हो रही।  इस सभा में अमित शाह राज्य के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे। इसमें शामिल होने के लिए ३ लाख लोग राज्य भर से शामिल होंगे। इस महामेले में बूथ लेबल के कार्यकर्ताओं सहित पूरे राज्य के भाजपा के कार्यकर्ता पदाधिकारी शामिल हो रहे है। कार्यकर्ताओं को मुंबई लाने के लिए 28 ट्रेनें चलाई जाएंगी, इसके साथ ही 50 हजार वाहनों के जरिए कार्यकर्ताओं को बीकेसी तक लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि एमएमआरडीए मैदान में  3 लाख लोगों के बैठने की क्षमता वाला पंडाल तैयार किया गया है। तो दो निवासी पंडाल तैयार किये गए है। एक प्रमुख मंच के अलावा एक मंच पर सांसद, विधायकों के बैठने की विशेष व्यवस्था की गई है। ट्रेन से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए बीकेसी तक पहुंचाने के लिए बसों की विशेष व्यवस्था की गई है। कार्यकर्ताओं के लिए खाने और स्नान की व्यवस्था की गई है। एक दिन पहले रैली स्थल पर आने वाली महिला कार्यकर्ताओं के लिए रूकने की विशेष व्यवस्था रखी गई है।