रात मुंबई पहुंचेगा पार्थिव शरीर, कल होगा अंतिम संस्कार

 27 Feb 2018  508

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी का निधन दुबई में 24 फरवरी को हो गया, जहां वो भांजे मोहित मारवाह की शादी में हिस्सा लेने गई हुई थीं

मुंबई, (27 फरवरी 2018)- श्रीदेवी के निधन पर फिल्म डायरेक्टर मधुर भंडारकर ने कहा, कि 'श्रीदेवी के जाने से फिल्म इंडस्ट्री में बहुत खालीपन आ गया है।दुबई पुलिस ने केस बंद कर दिया है, और उनका शव आज मुंबई आ जाएगा। यह एक बेहद संवेदनशील मुद्दा है। सारे कयासों को बंद हो जाना चाहिए, क्योंकि इसमें उनका परिवार, बच्चे और फैन्स शामिल हैं।' यूएई में भारतीय राजदूत नवदीप सूरी ने बताया, 'यहां से सारी कानूनी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। श्रीदेवी की बॉडी मुंबई के लिए रवाना कर दी गई है। बॉडी के रात 9 बजे तक मुंबई एयरपोर्ट पहुंचने की उम्मीद है। कपूर परिवार ने ऑफिसियल बयान जारी करके श्रीदेवी के अंतिम संस्कार के कार्यक्रम की जानकारी दी है। इस बयान में कहा गया है, 'खुशी, जाह्नवी, बोनी कपूर और पूरे कपूर और अयप्पन परिवार की ओर से मीडिया का इस भावनात्मक क्षण पर संवेदनशीलता दिखाने और समर्थन देने के लिए तहेदिल से धन्यवाद।

  • कल के कार्यक्रम का विवरण ये है:
    1. शोकसभा और अंतिम दर्शन: 
    तारीख और समय: 28 फरवरी बुधवार, 9.30 बजे सुबह से 12.30 बजे तक
    पता: सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब, गार्डन नंबर 5, लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स, अंधेरी वेस्ट, मुंबई, महाराष्ट्र-400053
    अंतिम यात्रा सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब से पवन हंस के लिए दोपहर 2 बजे शुरू होगी

    2. अंतिम संस्कार
    पता: विले पार्ले सेवा समाज शवदाहगृह और हिंदू शवदाहगृह, पवन हंस के करीब, एसवी रोड, विले पार्ले वेस्ट
    तारीख और समय: 28 फरवरी 3.30 बजे दोपहर से'।