अधिकृत चालों के रहिवासियों को झोंपड़पट्टी पुनर्वसन के अंतर्गत मिलेगा घर
14 Feb 2018
907
► गृहनिर्माण मंत्री प्रकाश मेहता ने दिए प्रस्ताव तैयार करने आदेश
मुंबई, (14 फरवरी 2018)- झोपडपट्टियों में अधिकृत चालों में पहिली मंजिल पर रहने वाले रहिवासियों को झोपडपट्टी पुनर्वसन योजना के अंतर्गत घर देने के संदर्भ में प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश गृहनिर्माण मंत्री प्रकाश मेहता ने अधिकारियों को दिए। आज मंत्रालय में चालों की पहली मंजिल पर रहने वाले निवासियों की माँगों के संदर्भ में आज बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर मेहता ने ये निर्देश देते हुए झोपडपट्टी पुनर्वसन योजना की समीक्षा की। मेहता ने कहा कि झोपडपट्टी पुनर्वसन प्राधिकरण की ऑनलाइन यंत्रणा का काम पूरा किया जाए। संपूर्ण जानकारी अपडेट कर शुरू किये गए कामों को शीघ्र गति दी जाए। साथ ही बायोमेट्रिक सर्वेक्षण,प्रधानमंत्री आवास योजना, जर्जर हो गई पुरानी इमारतों के पुनर्विकास के बारे में भी उन्होंने समीक्षा की। इस बैठक में सांसद गोपाल शेट्टी, विधायक योगेश सागर, गृहनिर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव संजीव कुमार, म्हाडा उपाध्यक्ष तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी मिलिंद म्हैसकर, झोपडपट्टी पुनर्वसन प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपक कपूर, मुंबई क्षेत्र विकास व गृहनिर्माण मंडल के मुख्य अधिकारी सुभाष लाखे,आदि वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।