पर्यटनमंत्री का दो सरकारी हिल रिसार्ट पर कब्जा
08 Feb 2018
545
► पर्यटनमंत्री की मंत्रीमंडल से की जाए हकालपट्टी
मुंबई, (07 फरवरी 2018)- नोटबंदी के दौरान मोदी सरकार द्वारा दो लाख कंपनियों को काली सूची में ड़ाला गया था, जिसमें से दो कंपनी पर्यटनमंत्री जयकुमार रावल की हैं। जिसपर तोरणमाल हिल रिसार्ट प्रा.कंपनी एमटीडीसी की जगह पर गैरकानूनी तरीके शुरू है। इस मामले से संबंधित सबूत हम मुख्यमंत्री फडणवीस को दे रहे हैं। ताकि वह पर्यटनमंत्री पर उचित कार्रवाई करके उनका राजीनामा तुरंत लेकर मंत्रीमंडल से उनकी हकालपट्टी करें, एसी मांग राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नवाब मलिक ने बुधवार को पत्रकार परिषद में किया।
मलिक ने बताया कि सन 1991 में एमटीडीसी द्वारा तोरणमाल हिल रिसार्ट ने तोरणमाल हिल किराए पर लिया। उसके बाद 1996 में पांच सालों के लिए उसका करार किया गया। परंतु उसके बाद फिर से 2001 से 2006 तक दस सालों के लिए किराएदारों ने लिया। परंतु उसका किराया भरा ही नहीं गया। बल्कि कंपनी ने एमटीडीसी से उनके 60 लाख रूपये खर्च होने की बात कहकर पैसों की मांग की। परंतु उसके बाद एमटीडीसी ने साल 2011 में कंपनी को नोटिस देते हुए कहा कि किराया भरो, अन्यथा जगह खाली करो। लेकिन जो अधिकारी नोटिस लेकर गए थे, उन अधिकारियों पर गुड़ों की मदत से हमला करवाया गया। तोरणमाल हिल रिसार्ट यह कंपनी पर्यटनमंत्री जयकुमार रावल और उनके परिवार वालों की है।
नवाब मलिक ने आगे कहा कि हमने इस कंपनी जानकारी निकालने के लिए वेबसाईट पर भी जांच पड़ताल की। जिसमें संबंधित कंपनी जयकुमार रावल की ही होने का खुलासा हुआ। नोटबंदी के दौरान आरोसी द्वारा जो कंपनियों की काली सूची जाहिर की गई थी, उसमें तोरणमाल हिल रिसार्ट प्रा.कंपनी और डिवेलपर्स का नाम भी शामिल था। लेकिन बावजूद इसके 27 जून 2017 को इन कंपनियों का डी रजिस्टर कराया गया, और तोरणमाल गांव की सात-बारह में जय कुमार रावल का नाम शामिल है। इसके साथ ही झोबा डाट काम पर जयकुमार रावल के दस कंपनियों के चेयरमेन और चार डीन नंबर होने की जानकारी भी मौजूद है।
► रिसार्ट की बुकिंग की आनलाईन
नवाब मलिक ने बताया कि हिल रिसार्ट कार्यरत है या नहीं इसकी जानकारी निकालने के लिए प्रवक्ता क्लाईड क्रास्टो ने आनलाईन सात हजार रूपये भरकर तोरणमाल हिल रिसार्ट की बुकिंग किया तो पता चला कि फिलहाल यह रिसार्ट शुरू है। राज्य का एक पर्यटनमंत्री अपने एमटीडीसी विभाग के रिसार्ट पर कब्जा जमाकर बैठा हैं, जिसमें धड़ल्ले से दारू का व्यवसाय करता है। रिसार्ट में गैरकानूनी तरीके से कब्जा जमाकर उसके चेयरमेन के तौर पर काम करता है।
► मुख्यमंत्री की छत्रछाया में रावल
नवाब मलिक ने कहा कि मुख्यमंत्री जयकुमार रावल को बचा रहे हैं। जबकि उन्हें तत्काल रावल पर कार्रवाई करते हुए उनका राजीनामा लेना चाहिए। लेकिन मुख्यमंत्री एसा नहीं करेंगे। हम फिर भी जयकुमार रावल के कारनामों से संबंधित कागजात मुख्यमंत्री को भेजकर रावल पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे है। 22 जनवरी को किसान धर्मा पाटील ने विषपान किया, उसके बाद 28 जनवरी को उनकी मृत्यू हो गई। फिर 29 जनवरी को ही पर्यटनमंत्री जयकुमार रावल कौडी के दाम पर किसानों से उनकी जमीन खरीदकर करोड़ों रूपये कमा रहे है। तोरणमाल यह कंपनी डी रजिस्टर की गई है, जिसके कारण कंपनी में गैरकानूनी व्यवसाय शुरू ही है। यह चीटिंग, फ्राड का मामला है, इसलिए हम लोग जयकुमार रावल के विरूद्ध पुलिस में शिकायत दर्ज करा रहे हैं।