खूंखार नक्सली महिलाओं ने किया आत्मसमर्पण
07 Feb 2018
542
गडचिरोली, (7 फरवरी 2018)- बुधवार को दो खूंखार नक्सली महिलाओं ने गडचिरोली पुलिस मुख्यालय में आत्मसमर्पण किया। जिनके नाम जया उर्फ शांती मासू मट्टामी (24) और रनीता उर्फ सुनीता नामदेव कोडापे (18) हैं। शांति ने साल 2012 में भामरागढ़ दल की सदस्यता ली। भामरागढ़ दल में सदस्य बनने के बाद शांति को डिप्टी कमांडर का पद मिला। जिसके बाद शांति ने 11 हत्याओं, 6 आगजनी समेत कई मुठभेड़ों को अंजाम दिया, जबकि सुनीता ने साल 2013 में अहेरी दल की सदस्यता ली। सुनीता पर आठ हत्याएं, 4 आगजनी और 11 मुठभेड़ों के मामले दर्ज किए गए थे। बता दें कि शांति के ऊपर 4 लाख रुपये, तो वहीं सुनीता के ऊपर 2 लाख रुपये का इनाम रखा गया था। परंतु बुधवार को इन दोनों नक्सली खूंखार महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक अभिनव देशमुख के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।