12 हजार सरकारी कर्मचारियों की नौकरी खतरे में !
05 Feb 2018
454
► कर्मचारियों पर हो सकती है कार्रवाई
मुंबई,(4 फरवरी 2018)- जाति का बनावटी कागजात देकर नौकरी पाने वाले लगभग 11 हजार 700 सरकारी कर्मचारियों को अपनी नौकरी गंवानी पड़ी। साथ ही उनपर गुनाह का मामला दर्ज होने की भी संभावना जताई जा रही है। अनुसूचित जाति और जमाती के होने का दावा करते हुए इन कर्मचारियों द्वारा सरकारी नौकरी पाते समय बोगस कागजात देने का खुलासा हुआ हैं। जिसके तहत इन सरकारी कर्मचारियों को नौकरी से तुरंत निष्कासित करके उनके विरूद्ध गुनाह का मामला दर्ज करने का आदेश सर्वोच्च न्यायालय ने दिया है। परंतु सरकारी कर्मचारियों की संख्या बहुत अधिक होने के कारण शासन ने इस मामले में धीरे-धीरे कार्रवाई करने की नीति बनाई है। हालांकि इन कर्मचारियों में से किसी ने न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया है, जिसके तहत सरकार ने विधी और न्याय विभाग से अभिप्राय मंगाया है। इस विभाग द्वारा भी कर्मचारियों पर कार्रवाई करने का अभिप्राय दिया जा चुका है। हालांकि इन कर्मचारियों में से कुछ कर्मचारी सेवा निवृत्त हुए जिसके कारण शासन द्वारा होनवाली कार्रवाई के चलते इनका निवृत्ती वेतन भी रोका जा सकता है।