व्हॉट्सअप पर नौकरी के फर्जी विज्ञापन की धोखाधड़ी से सावधान रहें

 03 Feb 2018  853

► सरकार का स्पष्टीकरण

मुंबई,(फरवरी 2018)- व्हॉट्सअप या दूसरी सोशल नेटवर्किंग लाइन्स पर सामान्य प्रशासन विभाग के10 जनवरी,2018 के दिन सरकार के निर्णय के संबंध में विभिन्न पदों की भर्ती के बारे में फर्जी विज्ञापन वायरल हो गया। राज्य सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि इस तरह का कोई विज्ञापन विभाग की ओर से नहीं दिया गया है। लिहाजा,इस तरह के फर्जी विज्ञापनों से सावधान रहें और उम्मीदवार किसी धोखाधड़ी में फंसने से बचे।

 

विभिन्न व्हॉट्सअप ग्रुप पर आजकल सामान्य प्रशासन विभाग के नाम पर ग्रुप-डी क्लास क्लर्क-34,सहायक कैशियर-22,कैशिय -10,अकाउंटेंट-6,गोपनीय क्लर्क-19, भुगतान एकाउंटेंट-14,सैन्य-58,ड्राइवर--34,नायक-31यानी कुल साधारण सेवा के लिए विज्ञापन आजकल बहुत प्रचारित हो रहे हैं। विज्ञापन पर सरकारी निर्णय,सामान्य प्रशासन विभाग सं.-2917 / प्र.क्र.44/19 ए,जनवरी, 2018 लिखा हुआ है और विज्ञापन के नीचे नामित अधिकारी के तौर पर अध्यक्ष चयन समिति और उप सचिव,शहरी विकास विभाग,मंत्रालय,मुंबई 39;के रूप में नामित किया गया है।

 

मंत्रालय के कई विभाग की तरफ से सरकारी कर्मचारियों और लोगों से टेलीफोन पर पूछताछ की जा रही है कि विज्ञापन सही है या नहीं। इस बारे में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से भी पूछताछ की जा रही है। दरअसल,यह सब सोशल मीडिया पर प्रसारित विज्ञापन फर्जी है। सच तो यह है कि सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा ऐसी भर्ती के लिए कोई विज्ञापन नहीं दिया गया है। व्हॉट्सअप ग्रुपों पर जिन पदों का विज्ञापन घूम रहा है उनमें से अधिकांश पद महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग द्वारा भरे जाते हैं। इस तरह के विज्ञापन सरकारी विभाग द्वारा नहीं दिए जाते हैं। विज्ञापन में नामित सरकारी निर्णय द्वारा सामान्य प्रशासन विभाग व उस विभाग के अंतर्गत की पांच अन्य कार्यालयों की स्थापना के 195 अस्थायी पदों की अवधि 28 फरवरी, 2018 तक बढ़ा दी गई है। विभाग ने यह स्पष्ट कर दिया है कि यह भर्ती पदोन्नति नहीं है लेकिन नियमित प्रशासनिक मामलों का निर्णय मात्र है।