मुंबई, (31 जनवरी 2018)- देश के लिए हस्ते हस्ते जान नौछावर कर देने वाले शहीदों की शहादत पर उनके परिजनों को महाराष्ट्र सरकार 25 लाख सम्मान राशि देगी, ऐसी घोषणा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने अथर्व फाउंडेशनद्वारा आयोजित वन फॉर ऑल, ऑल फॉर वन ये वीर सैनिकों के परिजनों के सम्मान में आयोजित ट्रीब्युट टू आर्मी ॲण्ड सॅल्यूट टू सोल्जर्स इस कार्यक्रम के उपलक्ष पर की।
बता दे की पहले यह सम्मान राशि 20 लाख दी जाती थी। जिसे बढाकर अब 25 लाख करने की घोषणा मुख्यमंत्री फडणवीस ने बुधवार को की।
इस समय असम के राज्यपाल जगदीश मुखी, भूतल परिवहन, जहाज निर्माण और नेविगेशन मंत्री नितिन गडकरी, परम वीर चक्र वीरता पुरस्कार प्राप्त उप राज्यपाल संजयकुमार, महावीर चक्र पदक सेवानिवृत्त प्राप्त विंग कमांडर जगमोहन नाथ, परम वीर चक्र पदक प्राप्त सेवानिवृत्त कप्तान बानसिंग, विधायक आशीष शेलार, पूर्व क्रिकेटर कपिल देव, अभिनेता विक्रम गोखले, अभिनेत्री रोहिणी हट्टगंड़ी, फिल्म निर्माता और निर्देशक मधुर भंडारकर, अभिनेता नील नितिन मुकेश, आफताब शिवदासानी, आदि उपस्थित थे।