यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधा मुहिया कराने रेल तैयार -मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस

 26 Jan 2018  466

विभिन्न सुविधाओं के लोकार्पण कार्यक्रम का उद्घाटन

मुंबई, (26 जनवरी 2018)- यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधा मुहिया करने के साथ ही रेलवे स्थानक स्वच्छ करने के लिए रेलवे प्रशासन पूरी तरह तैयार है ऐसी जानकारी मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस ने दी. वे आज यहाँ छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मीनस मे आयोजित विभिन्न सुविधाओं के ई-लोकार्पण कार्यक्रम के उद्घाटन के अवसर पर बोल रहे थे.   

मुख्यमंत्री फडनवीस ने आगे कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर रेलवे विभाग ने अच्छे काम की शुरुवात की है. उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे भारतीय रेलवे ने यात्रिओं के लिए अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराई है. उन्होंने कहा कि नेरल-माथेरान रेलवे पर्यटकों का आकर्षण केंद्र है और इस को आधुनिक सुविधाओं से लैस करके फिर से शुरू किया जाएंगा. फडनवीस ने यह भी उल्लेख किया कि मध्य रेलवे के हार्बर और ट्रांस हार्बर मार्ग पर २६ अतिरिक्त राउंड्स (चक्कर) शुरू करके यात्रियों का समाधान किया गया है तथा उन्हें असुविधा न हो इस बात पर जोर दिया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि पैदल यात्रिओं के लिए पूल, एस्केलेटर्स, ज़ीने, लिफ्ट, आपतकालीन वैद्कीय सुविधा, बुकिंग कार्यालय, वाईफाई सेवा, ५२ रेलवे स्थानकों पर एलईडी लाइटिंग जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराकर रेलवे विभाग ने आधुनिकता की ओर कदम बढ़ाने शुरू किये है. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि निकट भविष्य में रेलवे स्टेशन को स्वच्छ करने के साथ ही इस का रूप पूर्णतया बदला हुआ देखने मिलेगे. सी एस टी- पनवेल और चर्च गेट-विरार के बीच ‘एलिवेटेड कॉरिडोर’ मार्ग जल्द ही शुरू किया जाएंगा. इसके कारण यात्रियों को एक ओर ज्यादा सुविधाएं भी मिलेगी और दूसरी ओर उनका समय भी बचेगा. मुख्यमंत्री महोदय ने बताया कि यात्रिओं के लिए हाल ही में ए सी सेवा शुरू की गई है. उन्होंने आह्वान किया कि वाहनों की संख्या में अधिक वृद्धि होने के कारण प्रदूषण की समस्या बढ़ रही है और लोगो को चाहिए कि अधिक से अधिक संख्या में रेल से यात्रा करे ताकि इस पर रोक लगाई जा सके.

कार्यक्रम के शुरुवात मे मुख्यमंत्री के हाथों लोकमान्य तिलक टर्मिनस, ठाणे, नेरल, तिलक नगर एवं सांताक्रुज स्टेशनों पर राहगीरों के लिए पूल, विद्याविहार मे पैदल यात्रिओं के लिए निर्माण पूल पर एक अतिरिक्त जीना, लोअर परेल और बोरीवली रेलवे स्टेशनों पर राहगीर पूलों का विस्तार, ठाणे और दादर स्टेशन पर एस्केलेटर, दादर, मानखुर्द, रे रोड और बोरीवली स्टेशन पर लिफ्ट, ग्रांट रोड, विरार कारशेड, लोअर परेल और माहिम में सौर-उर्जा यंत्र, गोवंडी और टिटवाला स्टेशन पर आपातकालीन वैद्कीय कक्ष, किंग्स सर्कल स्टेशन पर बुकिंग कार्यालय का ई-उद्घाटन किया गया.

मध्य रेलवे के ५२ स्टेशनों १०० प्रतिशत एल ई डी लाइटिंग, एल्फिन्स्टन रोड स्टेशन पर राहगीर पूल को एक अधिक जीना, बड़ाला रोड और बदलापुर स्टेशनों पर वाईफाई सेवा का ई-लोकार्पण किया गया. मध्य रेलवे के २६ अतिरिक्त उपनगरीय सेवाओं का रिमोट द्वारा, साथ ही अधिक सुरक्षा विशेषताओं सहित नेरल और माथेरान के बीच रेलवे सेवा को हरी झंडी दिखाकर फिर से शुरू किया गया. इस अवसर पर उपनगर के पालकमंत्री विनोद तावडे, सांसद किरीट सोमय्या, रेलवे विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.