समृद्ध, सक्षम महाराष्ट्र बनाने का निश्चय करें- राज्यपाल चे. विद्यासागर राव
मुंबई, (26 जनवरी 2018)- संविधान घालून दिलेले आदर्श व मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता हम और अधिक मजबूत करें तथा एक समृद्ध और सक्षम महाराष्ट्र गढ़ने का निश्चय करें ऐसा प्रतिपादन राज्यपाल चे. विद्यासागर राव ने आज यहाँ किया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर उन्होंने महाराष्ट्र की जनता के प्रति अपकी शुभेच्छा व्यक्त की।
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में शिवाजी पार्क पर आयोजित मुख्य समारोह में वे बोल रहे थे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष हरिभाऊ बागडे,मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस,शिक्षा मंत्री विनोद तावडे, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी,राज्य के मुख्य सचिव सुमित मल्लिक, राजशिष्टाचार विभाग के प्रधान सचिव राजगोपाल देवरा, विभिन्न सरकारी विभाग, सेना दल,पुलिस दल के वरिष्ठ अधिकारी आदि मान्यवर उपस्थित थे । भारत की प्रादेशिक एकात्मता को कायम रखने के लिए तथा कानून व सुव्यवस्था बनाये रखने के लिए जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी ऐसे महाराष्ट्र के शुरवीर शहीदों के प्रति राज्यपाल ने आदरांजलि अर्पण की।उन्होंने आगे कहा कि सरकार द्वारा समाज के दुर्बल घटकों की शैक्षणिक, सामाजिक तथा आर्थिक प्रगति के लिए अनेक निर्णय लिये गए हैं।
छत्रपति शिवाजी महाराज तथा डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के विश्व स्तर के स्मारक स्थापित करने का काम पहले ही शुरू हो गया है। विमुक्त जाति,भटका जमाति, अन्य पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए विशेष ध्यान रखने के लिए सरकार ने एक विशेष पिछड़ा प्रवर्ग कल्याण विभाग स्वतंत्र रूप से स्थापित किया है । विमुक्त जाति,भटका जमाति, विशेष पिछड़ा वर्ग को शिष्यवृत्ति के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के पालकों की वार्षिक आमदनी की मर्यादा 6 लाख रुपयों से बढ़ाकर 8लाख रुपये कर दी गई है। सरकार द्वारा छत्रपति शाहू महाराज शिष्यवृत्ति योजना तैयार की गई है। इस योजना में 605 पाठ्यक्रमों का समावेश किया गया है। आर्थिक दृष्टि से पिछड़े वर्ग में 6 लाख से अधिक विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ मिलेगा। सरकार द्वारा अण्णासाहेब पाटिल आर्थिक विकास महामंडल के लिए राशि 400 करोड़ रुपयों तक बढ़ा दी है ।
♦ 9 फीसदी विकास दर
महाराष्ट्र ने पिछले चार वर्षों में 9 फीसदी वार्षिक विकास दर प्राप्त कर ली है। यह अभिमान की बात है। राज्य की कृषि व कृषि संलग्न क्षेत्र द्वारा 12.5 फीसदी विकास दर प्राप्त कर ली गई है। कृषिक्षेत्र में निवेश 30 फीसदी तक बढ़ा है जिससे महाराष्ट्र संपूर्ण देश में कृषिक्षेत्र के विकास में प्रथम क्रमांक पर आ गया है। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय दुग्धव्यवसाय विकास मंडल की सहायता से विदर्भ तथा मराठवाडा के 11 जिलों में विशेष दुग्धव्यवसाय प्रकल्प लागू किया जा रहा है।
♦ अब तक 47 लाख 86 हजार किसानों को कर्जमाफी
राज्यपाल श्री. राव ने कहा कि सरकर ने छत्रपति शिवाजी महाराज शेतकरी सम्मान योजना शुरू की है जिसके द्वारा 23 हजार 102 करोड़ रुपये की रकम 47लाख 86 हजार पात्र किसानों के बैंक खातों में जमा की गई है ।
♦ 11 हजार से अधिक गाँव अकालमुक्त
जलयुक्त शिवार अभियान को प्रभावकारी ढंग से लागू करने से पिछले दो वर्षों में महाराष्ट्र में 11 हजार से अधिक गाँव सूखामुक्त हो गए हैं । इस अभियान के अंतर्गत करीब 4 लाख 25 हजार काम पूर्ण किये गए हैं। इसके द्वारा 16.82 टीसीएम क्षमता का जल भंडार बनाया गया है । "मागेल त्याला शेततळे" योजना के अंतर्गत 56 हजार से अधिक शेततलों का काम पूरा कर लिया गया है ।
♦ 1.3 लाख करोड़ रुपये का सीधा विदेशी निवेश
राज्यपाल श्री. राव ने कहा कि , देशी तथा विदेशी निवेशकों के लिए महाराष्ट्र सबसे अधिक पसंद का राज्य रहा है। अप्रैल 2016 से मार्च 2017 के बीच राज्य को 1. 3 लाख करोड़ रुपये का सीधा विदेशी निवेश प्राप्त हुआ है । महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन देने के लिए औद्योगिक नीति को मंजूरी दे दी गई है । फरवरी महीने में प्रथम विश्व निवेशक शिखर सम्मेलन " मैग्नेटिक महाराष्ट्र कनवर्जन्स - 2018 " आयोजित किया गया है ।
इस शिखर सम्मेलन के माध्यम से महाराष्ट्र में निवेश को गति मिलेगी। निवेश प्रक्रिया सुलभ होगी। " मेक इन इंडिया " कार्यक्रम को प्रोत्साहन मिलेगा । सरकार ने इनोवेशन एंड स्टार्ट - अप पॉलिसी को मान्यता दे दी है। राज्य द्वारा आठ लाख से अधिक अधिक युवकों को कौशल्य प्रशिक्षण दिया गया है। राज्यपाल श्री. राव ने कहा कि नागरिकों का जीवन स्तर सुधारने के लिए पूरे राज्य में बड़े पैमाने नर आधारभूत सुविधा प्रकल्प लागू किया जा रहा है। राष्ट्रीय तथा राज्य महामार्गों पर 226 रेल्वे पुल , 742 उड़ान पुलों का निर्माण 27 हजार 371 कि.मी. लंबी सड़कों की मरम्मत का काम शुरू है। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत करीब 1,500 कि.मी. की सड़कों का काम पूरा हो गया है। मुंबई, नागपुर तथा पुणे इन तीन तीन महानगरों में 1लाख 42 हजार 306 करोड़ रुपये के निवेश से करीब 350 कि.मी.मेट्रोमार्ग का जाल बिछाने का नियोजन किया गया है। मेट्रो रेलवे के माध्यम से प्रति दिन लाखों यात्री यात्रा करते हैं। राज्यपाल श्री. राव ने कहा कि नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का काम शुरू हो चुका है । इसके अलावा और दस हवाई अड्डे बनाने का काम सरकार ने हाथ में लिया है। शिर्डी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की यात्री सेवा पूरी तरह शुरू हो गई है।
महत्त्वाकांक्षी बृहत वृक्ष लगाओ अभियान के एक भाग में पिछले मानसून में राज्य में 5.43 करोड़ पौधे रोपे गए हैं । स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत 1 अक्तूबर 2017 को संपूर्ण शहरी महाराष्ट्र को खुले में शौच से मुक्त घोषित कर दिया गया सै । अब तक 22 हजार 793 ग्रामपंचायतों व 212 तालुकों को खुले में शौच से मुक्त घोषित किया गया है ।
आदिवासी भागों में कुपोषण व पीलिया रोग की समस्या को हल करने के लिए "डॉ. ए.पी.जे.अब्दुल कलाम अमृत आहार योजना" लागू की गई है । इस योजना के अंतर्गत 6 महीने से लेकर 6 वर्ष की आयु के बालकों को तथा गर्भवती व स्तनपान करवाने वाली माताओं को पूरक पोषण आहार दिया जा रहा है । सरकार द्वारा सर्वसाधारण प्रवर्ग में सरकारी नौकरियों में अनाथों के लिए एक फीसदी आरक्षण देने का निर्णय लिया है ।
♦ विविध दलों की परेड
इस अवसर पर विभिन्न दलों ने परेड में हिस्सा लिया। भारतीय नौसेना ,तटरक्षक दल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, राज्य रिजर्व पुलिस बल, बृहन्मुंबई पुलिस सशस्त्र दल, बृहन्मुंबई पुलिसस दंगा नियंत्रण टुकड़ी ,बृहन्मुंबई सशस्त्र महिला पुलिस दल, मुंबई रेल्वे पुलिसस दल, सशस्त्र गृहरक्षक दल,बृहन्मुंबई ट्रैफिक पुलिस दल,राज्य उत्पादन शुल्क विभाग,मुंबई अग्निशमन दल,बृहन्मुंबई महापालिका सुरक्षा दल, वन विभाग, बृहन्मुंबई व ठाणे जिला सुरक्षा रक्षक मंडल, राष्ट्रीय सेवा योजना, सी कॅडेट कोर, रोड सेफ्टी पेट्रोल (आरएसपी), भारत स्काऊट - गाईडस, ब्रास बैंड, पाईप बैंड, बृहन्मुंबई की ट्रैफिक पुलिस मोटर सायकल टीम आदि ने परेड में हिस्सा लिया।
रक्षक बुलेटप्रुफ वैन ,मार्क्समन बुलेटप्रुफ वैन,महिला सुरक्षा टीम वैन ,महारक्षक बुलेटप्रुफ वैन ,वरुण वॉटर कॅनन, अग्निशमन दल का तुरंत प्रतिक्रिया देने वाली टीम , अग्नि सुरक्षा पालन कक्ष वाहन ,९० मीटर हायड्रोलिक प्लॅटफॉर्म आदि वाहनों ने परेड में भाग लिया।