एआईएमआईएम प्रमुख पर फेंका गया जूता, मुंबई के नागपाड़ा इलाके की घटना
24 Jan 2018
491
मुंबई, (24 जनवरी 2018)- मुंबई के नागपाड़ा इलाके में एक रैली को संबोधित करने के दौरान एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर मंगलवार देर रात एक शख्स ने जूता फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि इस घटना में सांसद को जूता नहीं लगा। आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस बीच ओवैसी ने कहा कि मैं अपने लोकतांत्रिक अधिकार के लिए अपनी जान देने को तैयार हूं। ये सभी निराश लोग हैं, जो यह नहीं देख सकते हैं कि तीन तलाक पर सरकार का फैसला जनता खासतौर पर मुसलमानों ने स्वीकार नहीं किया है। उन्होंने कहा कि ये लोग (जूता फेंकने वाले के संदर्भ में) उन लोगों में से हैं, जो महात्मा गांधी, गोविंद पानसरे और नरेंद्र डाभोलकर के हत्यारों की विचारधारा का अनुसरण करते हैं। ये लोग हमें उनके खिलाफ सच बोलने से नहीं रोक सकते हैं।