शहीदों के परिजनों को नौकरी, पत्नी को एसटी में आजीवन मुफ्त यात्रा

 21 Jan 2018  731


शिवसेनाप्रमुख बालासाहेब ठाकरे शहीद सम्मान योजना
 
 
•   परिवहन मंत्री दिवाकर रावते ने प्रस्तुत की  योजना की घोषणा
 
•  आत्मसमर्पण करने वाले  नक्सलवादी तरुणों को  एस टी में दी जाएगी  नौकरी, बिरसा मुंडा पुनर्वसन प्रकल्प का  शुभारंभ
 
मुंबई, (२०  जनवरी 2018)- शहीद जवानों के वारिसों को उनकी पात्रता के अनुसार  एस टी महामंडल में  नंकरी दने,  उनकी पत्नी को एस टी में  आजीवन मुफ्त यात्रा का  पास उपलब्ध करने  वाली  शिवसेना प्रमुख बालासाहेब  ठाकरे शहीद सम्मान  योजना की  घोषणा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा शिवसेना पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे की  प्रमुख उपस्थिति में  आज की गई ।  परिवहन मंत्री दिवाकर रावते ने इस संदर्भ में घोषणा की ।  गडचिरोली जिला में  आत्मसमर्पण कर चुके नक्सलवादी   युवाओं को एस टी   महामंडल में नौकरी देने वाले  बिरसा मुंडा पुनर्वसन प्रकल्प का भी इस अवषर पर   शुभारंभ किया गया । इसके अलावा अन्य जन उपयोगी योजनाओं का शुभारंभ एस टी के मुंबई सेंट्रल मुख्यालय पर हुए कार्यक्रम में किया गया ।
 
‘स्लीपर शिवशाही’ यथा ‘लालपरी’ का  लॉंचिंग
 
एस टी महामंडल में  बसों का अब  चेहरा –मोहरा बदल रहा है । . आज के  कार्यक्रम में  शयनयान (स्लीपर कोच) शिवशाही बस का  अनावरण किया गया . साथ ही  परिवर्तन   बस का  ‘लालपरी’ के तौर पर नया डिजाइन तैयार किया गया है , उसका अनावरण   मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा शिवसेना पार्टी  प्रमुख उद्धव ठाकरे के हाथों किया गया । .
 
पनवेल बस पोर्ट का  भूमिपूजन
 
महामंडल की ओर से  राज्य में  हवाई अड्डे की तर्ज पर  १५ ठिकानों नर  अत्याधुनिक  सुविधाओं से युक्त बस पोर्ट का निर्माण किया जाना है ।  पनवेल बस पोर्ट के काम का   भूमिपूजन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा शिवसेना पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे के हाथों किया गया  ।  यवतमाल जिला में  आदिवासी युवतियों को  एस टी चालक पद के लिए  प्रशिक्षण व नियुक्ति देने की  योजना का   शुभारंभ  इस अवसर पर किया गया ।
 
यवतमाल में   कीटकनाशक खरने से मृत्यु हुए कृषि मजदूर देवीदास मडावी के पाल्य संदीप मडावी को  यांना  के बाद  चालक पद की नौकरी का नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया ।  जलगाँव जामोद से बुलढाणा मार्ग पर पूर्णा नदी पर दुर्घटना टालने के लिए  एसटी चालक हरिभाऊ लोणकर व वाहक विठ्ठल लोंढे का इस अवसर पर   मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा शिवसेना पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे के हाथों सम्मान किया गया । 
 
गडचिरोली जिला में नक्सलग्रस्त भाग में रास्तों  के किनारे 26 रास्तों पर आश्रय निर्माण करना , गडचिरोली , पालघर , शहादा में आदिवासी युवकों के लिए चालक प्रशिक्षण केंद्र शुरू करना ,  पांढरकवडा में  चालक प्रशिक्षण केंद्र का  विस्तारीकरण करना ,  नये बने बस स्थानकों पर खास मराठी फिल्म के लिए छोटे सिनेमाघर बनाना ,   एसटी के  २५० आगा स्तर पर  कर्मचाऱियों के लिए निवासी संकुल बनाना आदि योजनाओं का शुभारंभ इस अवसर पर किया गया । 
 
बिरसा मुंडा पुनर्वसन योजना महत्वपूर्ण और क्रांतिकारी – मुख्यमंत्री
 
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस अवसर पर कहा कि   एसटी महामंडल का स्वरूप बदलने लगा है ।   सामान्य यात्री के लीए  आरामदायी यात्रा का  आनंद मिले इसके लिए  एसटी बस अत्याधुनिक होती जा रही हैः । . महामंडल द्वारा आज शुरू किये गए विभिन्न जन उपयोगी योजनाएँ बहुत प्रशंसनीय हैं ।  नक्सलग्रस्त युवाओं के   पुनर्वसन के लिए  एसटी महामंडल द्वारा  आज  शुरू की गई  बिरसा मुंडा पुनर्वसन  योजना बहुत महत्वपूर्ण और  क्रांतिकारी है । 
 
परिवर्तन लाने वाली योजना - उद्धव ठाकरे
 
शिवसेना पार्टी  प्रमुख उद्धव ठाकरे  ने इस अवसर पर कहा कि अब एस टी स्थानक और बसों का स्वरूप अब बदल रहा है । लालपरक , शिवशाही जैसी अत्याधुनिक बसें किफायती किरिये में जन सामान्य को सेवाएँ दे रही हैं । इसके लिए महामंडल प्रशंसा का पात्र है । आदिवासी , सम॔पण करने वाले नक्सलवादग्रस्त युवा , कृषि मजदूरों ,    शहीद जवानों की पत्नियों आदि के लिए महामंडल द्वारा आज शुरू की गई योजनाओं से लोगों के जीवन में परिवर्तन आयेगा ।
 
परिवहन मंत्री दिवाकर रावते ने इस अवसर पर  बिरसा मुंडा पुनर्वसन प्रकल्प योजना शुरू करने के संदर्भ में जानकारी दी । उन्होंने कहा कि नक्सलवादी तरुणों को समाज की मूल धारा में लाना आवश्यक है इसके लिए एस टी महामंडल पूरा योगदान करेगा । देश की सीमा पर शहीद होने वाले सैनिकों के परिवारों को छोटा सा योगदान देने के लिए  शिवसेनाप्रमुख बालासाहेब ठाकरे शहीद सम्मान योजना शुरू करने की योजना की घोषणा श्री रावते ने की ।
 
इस अवसर पर  एसटी महामंड के  अधिकारियों खी ओर से   मुख्यमंत्री सहायता निधि के लिए  ११ लाख रुपयों का धनादेश एसटी महामंडल के  व्यवस्थापक  संचालक रणजितसिंह देओल के हाथों  मुख्यमंत्री को दिया गया 
 
इस अवसर पर  उद्योग मंत्री सुभाष देसाई, आदिवासी विकास मंत्री विष्णु सवरा, गृह राज्यमंत्री दीपक केसरकर, राजस्व राज्यमंत्री संजय राठोड, सांसद अरविंद सावंत,अनिल देसाई, विधायक वारिस पठान, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव सुधीर श्रीवास्तव, परिवहन विभाग के प्रधान सचिव मनोज सौनिक, एसटी के व्यवस्थापकीय संचालक रणजीतसिंह देओल आदि मान्यवर उपस्थित थे ।