2022 तक फ्लैट देने की तैयारी में सरकार- प्रधानमंत्री आवास योजना

 15 Jan 2018  577

वसई-विरार में अब तक 121 स्लम एरिया का हो चुका है सर्वे

महाराष्ट्र, 15 जनवरी 

 
केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ के तहत साल 2022 तक साल 2000  में बने झोपड़ों अफोर्डेबल हाउस (फ्लैट) देने के निर्णय को अमली जामा पहनाने की तैयारी कर ली हैं। जिसके तहत फिलहाल पालघर के वसई विरार क्षेत्र में अब तक 121 स्लम एरिया का सर्वे कर लिया है। वसई विरार में चल रहे प्रधानमंत्री आवास योजना सर्वे से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि अब तक 121 स्लम एरिया का सर्वे हो चुका है, जिसमें 69 हजार परिवार रहते हैं। इसमें से 57 स्लम एरिया को फाइनल किया गया है। यहां 37 हजार परिवारों के रहने का आंकड़ा मिला है। इसकी कागजी पात्रता की जांच की जा रही है। इस योजना के अनुसार सन 2000 से पहले के बने झोपड़ों को साल 2022 तक फ्लैट दिया जाएगा। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में हर जगह म्हाडा द्वारा सर्वेक्षण किया जा रहा है। महानगर की हद में आने वाले सारे एरियाज में म्हाडा द्वारा सर्वेक्षण का काम किया जा रहा है, ताकि सभी को घर उपलब्ध कराया जा सकें।

- यहां बनेगा अफोर्डेबल हाउस
 
 मुंबई, ठाणे, कल्याण, डोबिंवली, भिवड़ी-निजामपुर, मीरा-भायंदर, वसई-विरार, उल्हासनगर, नवी मुंबई समेत पेण, पनवेल, कर्जत, खोपोली, बदलापुर और अंबरनाथ में अफोर्डेबल हाउसिंग बनाई जाएगी। बता दें कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर की अर्जी करने वाले की वार्षिक कमाई 3 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। इसके साथ ही अर्जी करने वाले का मुंबई में कहीं भी घर नहीं होना चाहिए। 300 स्क्वेयर फीट के घर के लिए 10 लाख रुपये की कीमत तय की गई है।