महाराष्ट्र में 40 बच्चों से भरी नाव समुद्र में पलटी, 4 छात्रों की मौत…

 13 Jan 2018  503
32 छात्रों को किया गया रेस्क्यू
 
मुंबई, (13 जनवरी 2018)- महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक बड़ा दर्दनाक घटना घटी है। इस हादसे में 40 स्कूली बच्चों को लेकर जा रही नाव शनिवार को समुद्र में पलट गई। अभी तक 4 बच्चों की मौत हो चुकी है और 32 को बचाया जा चुका है। बाकी लोगों का अभी पता नहीं है और बचाव कार्य जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक, नाव पर 40 बच्चे सवार थे। खबरों के 4 बच्चों की मौत हो चुकी है। लोगों के मुताबिक यह घटना 11:30 पर हुई। घटना की वजह नाव पर क्षमता से अधिक लोगों का सवार होना बताया जा रहा है। बच्चों ने लाइफ  जैकेट भी नहीं पहन रखा था।

युद्ध स्तर पर बचाव कार्य
 
राहत और बचाव का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। कोस्ट गाडज़् ने राहत के लिए जहाजों को घटनास्थल की तरफ भेज दिया है। वहीं दमन से डॉर्नियर एयरक्राफ्ट और हेलिकॉप्टर्स भी लॉन्च कर दिए गए हैं।