चौहान को एफटीआईआई से हटाना चाहती थी सरकार, राहुल के दौरे से बदला फैसला
19 Sep 2015
451
पुणे। फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) का विवाद सुलझने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 87 दिन से अध्यक्ष पद से गजेंद्र चौहान को हटाने की मांग कर रहे छात्रों के समर्थन में इंस्टिट्यूट की कॉन्ट्रेक्ट फेकल्टी के एक सदस्य ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। इस बीच एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक विवाद बढ़ता देख केंद्र ने दो महीने पहले ही गजेंद्र चौहान को हटाने और उनकी जगह संस्थान के पूर्व छात्र रहे राजकुमार हिरानी को लाने का फैसला कर लिया था, लेकिन राहुल गांधी के पुणे दौरे के बाद ठंडे बसते में डाल दिया गया।
आमरण अनशन शुरू
एफटीआईआई कॉन्ट्रेक्ट फेकल्टी के सदस्य अभिजित दास ने इस मसले के तत्काल समाधान की मांग के साथ आमरण अनशन शुरू कर दिया है। असम के रहने वाले दास आर्ट डायरेक्शन और प्रोडक्शन डिजाइन डिपार्टमेंट में कार्यरत हैं। इस बीच संस्थान के डायरेक्टर प्रशांत पथराबे ने कहा कि उन्होंने दास को मनाने की जिम्मेदारी आर्ट डायरेक्शन विभाग के प्रमुख को सौंपी है। पुलिस को भी इस संबंध में आवश्यक कदम उठाने के लिए सूचना दे दी गई है। असम के रहने वाले दास आर्ट डायरेक्शन और प्रोडक्शन डिजाइन डिपार्टमेंट में कार्यरत हैं। इस बीच संस्थान के डायरेक्टर प्रशांत पथराबे ने कहा कि उन्होंने दास को मनाने की जिम्मेदारी आर्ट डायरेक्शन विभाग के प्रमुख को सौंपी है। पुलिस को भी इस संबंध में आवश्यक
कदम उठाने के लिए सूचना दे दी गई है।
हिरानी के नाम पर सहमत थे छात्र
गजेंद्र चौहान को करीब दो महीने पहले ही सरकार ने किनारे करने का इरादा बना लिया था। उनकी जगह फिल्मकार राजू हिरानी को संस्थान की जिम्मेदारी देने का फैसला भी हो फाइनल हो गया था। हिरानी हर लिहाज से छात्रों की मांग पर खरे उतरते हैं। वह संस्थान के पूर्व छात्र भी रह चुके हैं और उनके फिल्मी करियर पर भी कोई विवाद नहीं है। दिल्ली पहुंचे छात्रों के एक गुट को सूचना और प्रसारण मंत्रालय की ओर से चौहान को हटाने की जानकारी भी दे दी गई थी। छात्र हिरानी के नाम पर राजी भी हो गए थे, लेकिन राहुल गांधी के दौरे के बाद छात्रों का आंदोलन और तेज हो गया। जिसके बाद सरकार को अपना फैसला वापस लेना पड़ा।
सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई
पुणे एफटीआईआई का विवाद खत्म करने के लिए सुप्रीम कोर्ट से दखल देने की मांग की गई है, इस याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है। जानकारी के मुताबिक दोपहर बाद इस मामले में सुनवाई हो सकती है।