आयुष के पिता ने मुख्यमंत्री सहायता निधि में दिए ११ हजार रूपए
17 May 2020
454
मुंबई, (17 मई 2020)- राज्यभर के छोटे -छोटे बच्चे कोरोना विषाणु के खिलाफ की लड़ाई में सरकार के साथ भाग ले रही है और अपने जन्मदिन पर किए जानेवाले खर्च को टालते हुए वहीं रकम मुख्यमंत्री सहायता निधि में जमा कर रहे है। मुख्यमंत्री से इसके लिए संवाद साधते हुए दिखाई दे रहे है। वहीं मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी इन मदद के लिए धन्यवाद देते हुए इन सभी बच्चों को जन्मदिन की शुभकामनाएँ एवं शुभाशिर्वाद दे रहे है। इसी अवसर पर राज्यभर के बच्चे और मुख्यमंत्री के बीच एक प्रेम की डोर अधिक मजबूत होते हुए भी दिखाई दे रही है।
पुणे के चिंचवड के विलास बाबाजी शिंदे ने अपने बच्चे आयुष के ५ वें जन्मदिन पर जो भी खर्च होनेवाला था, उसे टालते हुए ११ हजार रूपए इतनी रकम मुख्यमंत्री सहायता निधि में जमा की और अपनी सामाजिक ज़िम्मेदारी का पालन किया। उन्होंने सूचित किया था कि कोविड १९ के खिलाफ की लड़ाई में फुल ना सही फूल की एक कली के रूप में आयुष के ५ वें जन्मदिन का खर्च मैं मुख्यमंत्री सहायता निधि में जमा कर रहा हूँ।
मुख्यमंत्री ने आयुष को उसके स्वस्थ स्वास्थ एवं लंबी आयु की शुभकामनाएँ दी। ऐसी संस्कारक्षम पीढ़ी बनानेवाले परिजन और उनके बच्चे गौरव के लिए पात्र है और इन सभी के एक होने, राज्य की जनता के सहयोग से हम कोरोना के खिलाफ की लड़ाई निश्चित ही जीतेंगे, यह विश्वास मुख्यमंत्री ने इस दौरान व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने राज्य की जनता से स्वयं अनुशासन, स्वच्छता एवं सहयोग का आवाहन किया।