राज्य के लॉकडाऊन की अवधि 31 मई तक बढ़ी
17 May 2020
394
मुंबई, (17 मई 2020)- राज्य में कोविड-19 विषाणू का प्रकोप बढते देखकर सरकार ने प्रतिबंधात्मक अत्यावश्यक उपाययोजनाएं करने के लिए राज्य के लॉकडाऊन की अवधि में 31 मई 2020 तक वृद्धि करने का निर्णय लिया है। संक्रमण कानून 1897 एवं आपदा व्यवस्थापन कानून 2005 के अंतर्गत सरकार को दिए गए अधिकारों का उपयोग करते हुए राज्य के कार्यकारी समिति के अध्यक्ष तथा मुख्य सचिव अजोय मेहता ने यह आदेश जारी किए है। इसके पहले समय-समय पर जारी की गई मार्गदर्शक सूचनाओं का भी सरकार के सभी विभागों ने लॉकडाउन के दिनों में कड़े रूप से क्रियान्वयन करें। साथ ही इसके पहले निकाले गए सभी आदेश 31 मई तक लागू रहेंगे, यह निर्देश मुख्य सचिव ने दिए है। उन्होंने इस आदेश में बताया कि विभागवार छूट देने तथा लॉकडाऊन हटाने के संदर्भ में योग्य वह सूचना समय-समय पर दी जाएगी। इसके पहले दि. 2 मई 2020 के आदेश के अनुसार राज्य में 17 मई 2020 तक लॉकडाऊन बढ़ाने का निर्णय सरकार ने लिया था। साथ ही इसमें आवश्यकता के अनुसार समय-समय पर मार्गदर्शक सूचना भी जारी की गई थी।