उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी से बोले- नहीं हटना चाहिए लॉकडाउन, आपात सेवाओं के लिए मुंबई में शुरू करें लोकल ट्रेन

 11 May 2020  383

मुंबई, (11 मई 2020)- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि चिकित्सा उपकरणों, विशेष रूप से पीपीई, वेंटिलेटर आदि पर जीएसटी माफ किया जाना चाहिए। ग्रीन जोन में हम पहले ही आर्थिक गतिविधियों की अनुमति दे चुके हैं, अंतर-जिला गतिविधियां स्क्रीनिंग के सख्त पालन के साथ होनी चाहिए। सोशल मीडिया के माध्यम से फैली अफवाहों पर रोक लगाने के प्रयासों की निगरानी की जानी चाहिए। उद्धव ने यह भी कहा कि हम राज्य में केंद्रीय पुलिस की तैनाती के लिए आग्रह करते हैं, क्योंकि राज्य पुलिस ना किसी आराम के काम कर रही है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि पुलिस को आराम के लिए आवश्यक समय दिया जाए। उद्धव ने कहा इस परिस्थिति में कठिनाइयों से पार करने के लिए हम किसानों के लिए ऋण लेने की कोशिश कर रहे हैं। प्रवासी मजदूर हमारे राज्य को छोड़ रहे हैं, यह महत्वपूर्ण है कि वे इस वायरस को अपने घरों तक वापस न ले जाए। हमें प्रवासियों को राज्य छोड़ने के लिए मजबूर नहीं करना चाहिए, यदि संभव हो तो उन्हें यहीं रहना चाहिए और हमें उनकी मदद करनी चाहिए। लॉकडाउन को खत्म नहीं करना चाहिए। इसे विनियमित करना चाहिए और छूटें देनी चाहिए। आवश्यक सेवाओं के लिए ट्रेनों को अनुमति दी जानी चाहिए। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं, अब देश में कुल मामले 67 हजार पार कर गए हैं और कोविड-19 संक्रमण से अब तक 2206 लोगों की मौत हो चुकी है, कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा संक्रमित राज्यों में महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश इससे सबसे ज्यादा प्रभावित रहे, इन्हीं तीन राज्यों में देश में कुल मौतों का 72% हुईं।