मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस  के लिया मुंबई मनपा के आपदा प्रबंधन का जायजा

 02 Jul 2019  583

►नागरिकों की त्रासदी को रोकने के लिए, तत्काल उपाययोजना करने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

►नागरिकों को बिना वजह घर से बाहर न निकलने का किया आवाहन

मुंबई, (02 जुलाई 2019)- मुंबई और उपनगर में विगत दो-तीन दिनों से बडे पैमाने में बारिश हो रही है, साथ ही हवामान विभाग द्वारा अतिवृष्टि की चेतावनी भी दी है। मुंबई में सोमवार को रात में हुई बारिश के कारण कुछ स्थानों पर दुर्घटना घटी, तथा कुछ स्थानों पर पानी जमा होने से नागरिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा. नागरिकों को राहत दिलाने के लिए बृहन्मुंबई मनपा, राज्य सरकार, पुलिस के साथ सभी यंत्रणाओं द्वारा तत्काल उपाययोजन करने के  निर्देश मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिए. साथ ही नागरिकों को बिना वजह घर से बाहर न निकलने का आवाहन भी मुख्यमंत्री ने किया। बृहन्मुंबई महानगरपालिका आपदा व्यवस्थापन विभाग में मुख्यमंत्री श्री.फडणवीस ने जायजा दिया. इस समय वे बोल रहे थे. मदद एवं पुनवर्सन मंत्री सुभाष देशमुख, महापालिका आयुक्त प्रवीण परदेशी, अतिरिक्त आयुक्त विजय सिंघल, आबासाहेब जऱ्हाड, डॉ अश्विनी जोशी, पुलिस सहआयुक्त विनय चोबे, मनपा आपदा व्यवस्थापन विभाग के संचालक महेश नार्वेकर समेत वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। परदेशी ने मनपा विभाग ने शहर में जगह जगह पर पानी जमा न हो इसके लिए की गई व्यवस्था की जानकारी दी। साथ ही शहर के कुछ  सखल क्षेत्रों में जमा हुआ पानी पंपिंग के द्वारा निकालने का काम प्रगति पथपर होने की जानकारी दी. शेख मिस्त्री दुर्गन रोड, दादर, अंधेरी सब वे, गांधी मार्केट, सायन, चेंबूर जंक्शन, भायखला आदि जगहों पर पानी जमा होने से यातयात प्रभावित होने के कारण  नागरिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इन स्थानों पर मनपा द्वारा संबंधित यंत्रणाओं की मदद से पानी की निकासी की जा रही है. कुछ स्थानों पर यातायात वैकल्पिक मार्गों से घुमाई गई है. अब यह मार्ग पुर्णता खाली हुआ है, ऐसी जानकारी भी आयुक्त परदेशी और सिंघल ने मुख्यमंत्री को दी। मुख्यमंत्री फडणवीस ने शहर पेड़, दीवार गिरने, पानी जमा होने की घटनाओं की ओर मनपा, आपदा व्यवस्थापन विभाग के साथ सभी यंत्रणाओं द्वारा बारीकी से ध्यान देने की सूचना दी. साथ ही यात्रियों को दिक्कते न हो इसके लिए  यातायात सुचारू रूप से शुरू करने और सेंट्रल रेल्वे लोकल की सेवा तत्काल शुरू करने के लिए उपाययोजना करने के निर्देश भी उन्होंने दिए। मनपा द्वारा शहर के कचरे का 18 महीनों में कंपोस्ट खाद में रूपांतरन करने के लिए नई तकनीकी अवगत करने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिए. शहर में बारिश के पानी की निकासी होने के लिए सात पंपिंग स्टेशन है. इसमें से पांच कार्यरत है. शेष  माहुल (चेंबूर) और मोगरा (जोगेश्वरी) के पंपिंग स्टेशन के काम मिशन मोड पर शुरू करने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिए। मुंबई मनपा द्वारा सड़क सुरक्षा के लिए नया मोबाइल ॲप विकसित किया है, इसकी जानकारी मुख्यमंत्री फडणवीस इस समय ली. हवामान विभाग के अनुमान के अनुसार मुंबई, मराठवाडा, विदर्भ में आनेवाले दो -तीन दिनों में अतिवृष्टि होगी, इसकी भी जानकारी भी उन्होंने जान ली। गत दो दिनों से मुंबई में शुरू संततधार  बारिश से निर्माण हुई परिस्थिती का जायजा आज मुख्य सचिव अजोय मेहता ने मंत्रालय के आपातकाल कक्ष से लिया। मुंबई के तीनों मार्ग की रेल सेवा, सार्वजनिक यातायात व्यवस्था, बारिश के पानी का निर्वहन के संदर्भ में उन्होंने जानकारी ली. आपातकाल की स्थिति में यंत्रणाओं ने इस समय दक्ष रहने की सूचना  मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को दिए।इस समय मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भूषण गगराणी, सचिव किशोर निंबालकर आदि उपस्थित थे।