विधानभवन में पूर्व मुख्यमंत्री वसंतराव नाईक की जयंती मनाई

 01 Jul 2019  717

मुंबई, (01 जुलाई 2019)- राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और हरित क्रांति के प्रणेता वसंतराव नाईक की जयंती आज विधानभवन में उत्साह के साथ मनाई गई. इस समय विधानपरिषद के सभापति रामराजे नाईक- निंबालकर और विधानसभा अध्यक्ष हरिभाऊ बागडे ने उनकी प्रतिमा को पुष्पहार अर्पण कर अभिवादन किया। इस अवसर पर विधानपरिषद की उपसभापति डॉ. निलम गोऱ्हे, विधानसभा उपाध्यक्ष विजय औटी, राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रकांतदादा पाटिल, उच्च एवं तकनीकी शिक्षण मंत्री विनोद तावडे, राजस्व राज्यमंत्री संजय राठोड, गृह (शहरे) राज्यमंत्री डॉ. रणजीत पाटिल, गृह (ग्रामीण) राज्यमंत्री दिपक केसरकर, ऊर्जा राज्यमंत्री मदन येरावार समेत विधिमंडल के सदस्य,अधिकारी और कर्मचारियों ने भी वसंतराव नाईक‍ की प्रतिमा को  गुलाब पुष्प अर्पण कर अभिवादन किया।