सभी के लिए घर: सपने को पूरा करने के लिए आवास क्षेत्र को दिया जाएगा प्रोत्साहन - मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
29 Jun 2019
509
मुंबई,(29 जून 2019)- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'सभी के लिए आवास और किफायती आवास’के सपने को पूरा करने के लिए सरकार मुंबई के आवास निर्माण और बांधकाम क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार कड़ी मेहनत कर रही है, सूबे के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज यहां पर कहा है। आवास निर्माण और बांधकाम क्षेत्र से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री फडणवीस बोल रहे थे।सहयाद्री राज्य अतिथि गृह में आयोजित की गई इस बैठक में केंद्रीय रेलवे, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय आवास और शहरी विकास मंत्री, हरदीप सिंह पुरी, आवास मंत्री राधाकृष्ण विखे-पाटिल, शहरी विकास राज्य मंत्री योगेश सागर, क्रिडाई और नारडेको, भवन निर्माताओं के संघों के पदाधिकारी और सदस्य अन्य उपस्थित थे। फडणवीस ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सभी के लिए घर का सपना को पूरा करने के लिए, सरकार मुंबई के आवास निर्माण और बांधकाम क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रयत्न कर रही है। इस क्षेत्र में आने वाली समस्याओं पर निश्चित रूप से ठोस समाधान निकाला जाएगा। इस बाबत केंद्रीय मंत्री और केंद्र सरकार का सहयोग बहुत ही महत्वपूर्ण है। बैठक के दौरान, आवास निर्माण परियोजनाओं और झोपड़ी पुनर्वास क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।