बीमा कंपनियां दोषी पाए जाने पर ब्लैक लिस्ट किए जाएंगे - मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

 28 Jun 2019  521

 मुंबई,(28 जून 2019)-औरंगाबाद एवं लातूर विभाग के कुछ जिलों में फसल बुवाई क्षेत्र तथा फसल बीमा क्षेत्र में बड़ा फर्क पाया गया है. इस संबंध में जांच करने के उपरांत यदि बीमा कंपनियां दोषी पाई जाती है, तो ऐसी कंपनियों को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा, यह जानकारी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज विधानसभा में दी। सदस्य अजीत पवार ने विधान सभा में फसल बीमा योजना को लेकर हो रही धांधलियों पर प्रश्न उपस्थित किया था. इसका उत्तर देते हुए मुख्यमंत्री बोल रहे थे। इस बीच एक उप-प्रश्न का उत्तर देते हुए कृषि मंत्री डा. अनिल बोंडे ने कहा कि औरंगाबाद में 2.68 लाख हेक्टर क्षेत्र की बजाय 8.49 हेक्टर बीमा बनवाया गया. जबकि लातूर में 7 लाख 84 हजार क्षेत्र की जगह 13 लाख 14 हजार क्षेत्र का बीमा निकाला गया. इसमें काफी फर्क पाया गया. बीमा कंपनियों की ओर से बैंक तथा कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से यह काम करवाया जाता है. बीमा कंपनियों के बारे में जांच करने के निर्देश जिलाधीशों को दिए गए हैं. भविष्य मैं इस तरह की धांधलियां ना हो इसके लिए उपाय किए जाएंगे. बीमा कंपनियों द्वारा यदि घोटाला किए जाने की बात पता चलती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ऐसा आश्वासन भी डा. बोंडे ने उप-प्रश्न के उत्तर में दिया।

►मराठा क्रांति मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने किया मुख्यमंत्री का अभिनंदन

मुंबई हाईकोर्ट द्वारा मराठा आरक्षण अधिनियम को वैध ठहराए जाने के बाद महामुंबई मराठा क्रांति मोर्चा के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज विधान भवन में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की और उनका अभिनंदन किया।  प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को फूलों का गुलदस्ता देकर उनका आभार माना।इस अवसर पर, महामुबंई मराठा क्रांति मोर्चा के संयोजक श्री वीरेंद्र पवार, शांताराम कुंजीर, अंकुश कदम, अमर पवार, अनिल ताडगे, पंकज घाग, हनुमंत मोटे, विनोद साबले, प्रशांत सावंत और एड. अभिजीत पाटिल आदि ने पुष्पगुच्छ देकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। मराठा समाज को आरक्षण देने के लिए विधानमंडल में विधेयक पारित करने के बाद उसके समर्थन में हाई कोर्ट में राज्य सरकार ने अध्ययनपूर्ण और सक्षम पैरवी करके कानून को सफलता दिलाई। इसके लिए प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का आभार माना।