इमर्जन्सी के समय के मीसाबंदियों को सम्मानपत्र देंगे - मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
25 Jun 2019
440
मुंबई, (25 जून 2019)-इमर्जन्सी के समय में जेल जानेवाले बंदियों को सरकार की ओर से पाच और दस हजार रुपये मानधन दिया जाता है. एक महीने से कम कालावधि में लिए बंदी किए बंदीजनों को पाच हजार तथा एक महीने से अधिक कालावधि के बंदीजनों को 10 हजार मानधन दिया जाता है. आर्थिक सुस्थिति और दिवंगत कुछ बंदीजनों के परिजनों ने मानधन के लिए इनकार किया है उन्हें सम्मानपत्र दिया जाएगा, ऐसी जानकारी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज विधानसभा में दी। सदस्य अजित पवार ने इस संबंध में प्रश्न उपस्थित किया था. इसे उत्तर देते हुए मुख्यमंत्री श्री. फडणवीस बोल रहे थे। मुख्यमंत्री फडणवीस के कहा, अबताम 3267 लोगों को मानधन मंजूर किया है. राज्य के विभिन्न जिलों में रहनेवाले मीसाबंदियों को जेल जाना पड़ गया था. राज्य के विभिन्न जिलों में रहनेवाले लोगों को इमर्जन्सी के जेल भुगतनी पड़ी थी. वे आज विभिन्न स्थानों पर है. वे जिन स्थानों पर है वहां उनके शपथपत्र लिए जाते है लेकिन संबंधित जिलाधिकारी की अनुमति के बगैर यह मंजूर किया नहीं जाता, ऐसा मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा।साथ ही संबंधित कामकाज समयसीमा में पूर्ण हो, इसके लिए जिलाधिकारी को निर्देश दिए जाएगा. भविष्य में यह निधि बढ़ाने के लिए विचार किया जाएगा. साथ ही गोवा मुक्ती संग्राम, मराठवाडा मुक्ती संग्राम संबंधित सर्व सैनिकों को मानधन प्रदान किया जाता है. इन सैनिकों को और इमर्जन्सी में जेल गए बंदिवानों को सम्मानपत्र देकर उनका सम्मान किया जाएगा, ऐसा भी मुख्यमंत्री ने कहा। इस चर्चा में सदस्य श्री पराग अलवणी, सुभाष पाटिल, शशिकांत शिंदे ने सहभाग लिया।