आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और मददगारों के मानधन का विषय इसी अधिवेशन में सुलझाएंगे

 22 Jun 2019  454

►मंत्री पंकजा मुंडे ने आंगनवाड़ी कर्मचारी संगठन को दिलाया विश्वास

मुंबई, (22 जून 2019)-राज्य की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मददगार आणि मिनी आंगनवाड़ी सेविकाओं का मानधन बढ़ाने का सवाल इस विधिमंडल के अधिवेशन में सुलझाएंगे, ऐसा विश्वास  राज्य की ग्रामविकास और महिला बालविकास मंत्री पंकजा मुंडे ने आंगनवाड़ी कर्मचारी संगठन को दिया.  प्रधानमंत्री द्वारा घोषित की मानधन बढ़ोतरी भी जल्द से जल्द मिलने के लिए हम प्रयास कर रहे है, ऐसा उन्होंने बताया। केंद्र सरकार द्वारा घोषित की मानधन बढ़ोतरी देने, सेवा निवृत्ति के बाद आर्थिक प्रावधान, काम की समय सीमा आदि समेत अन्य मांगों के लिए महाराष्ट्र राज्य आंगनवाड़ी कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने कल मंत्री पंकजा मुंडे से रॉयलस्टोन निवासस्थान पर जाकर मुलाकात की.  आंगनवाड़ी सेविकाओं के समस्याओं को मिटाकर उन्हें न्याय दिलाने के लिए हम तत्पर है, ऐसा  मंत्री पंकजा मुंडे ने कहा कि अधिकांश आंगनवाड़ी सेविका, मददगार अल्प आय वर्ग के कर्मचारी है. उनका मानधन परिवार चलाने के लिए ही खर्च होने के कारण भविष्य के लिए बचत करना असंभव है. इसलिए बुढ़ापे में औषधोपचार का खर्च तथा जीवनयापन करने के लिए आर्थिक प्रावधान करने के लिए सरकार सकारात्मक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंगनवाड़ी सेविकाओं को एक हजार 500 रूपये, मददगारों को 750 रूपये और मिनी आंगनवाड़ी सेविकाओं को 1250 रुपये मानधन बढ़ोतरी घोषित की है. यह बढ़त जल्द मिलने के लिए हम प्रयासरत है, जल्द ही यह बढ़त दी जाएगी, ऐसा विश्वास मंत्री पंकजा मुंडे ने दिलाया। इस समय आंगनवाड़ी अंगणवाडी कर्मचारी संघटनेच्या अध्यक्षा माया परमेश्वर, युवराज बैसाणे, रामकृष्ण पाटील, शुभांगी पालशेतकर आदी उपस्थित होते.

०००