‘मन की बात’ से जल संरक्षण जनआंदोलन को गति मिलेगी - मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
30 Jun 2019
462
नागपुर, (30 जून 2019)- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ इस कार्यक्रम को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज सुबह रामगिरी में सुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद मन की बात का आज पहला कार्यक्रम था। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जल संरक्षण की ओर सभी जनता का ध्यान आकर्षित किया। जल संरक्षण यह जनआंदोलन बने ऐसी उम्मीद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्यक्त की है। मन की बात इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता के साथ संवाद स्थापित करते हुए जल संसाधन, जलयुक्त शिवार आदि बारिश की गिरनी वाली हर एक बूंद का संरक्षण करने जैसे उपक्रमों के संबंध मे देश की सभी ग्राम पंचायतों के सरपंचों को पत्र लिखकर जल संरक्षण का महत्व और पानी बचाने का आव्हान किया था। इस अपील पर बड़े पैमाने पर सरपंच व जनता ने श्रमदान करके जल संचय करने की जानकारी इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने दी। महाराष्ट्र में जलयुक्त शिवार अभियान के माध्यम से बड़े पैमाने पर जन सहयोग से काम पूरा होने से खेती को शाश्वत सिंचाई के साथ पीने के पानी की समस्या का हल निकलने में मदद मिली है। पिछले पांच वर्ष से लगातार व परिणामकारक इस उपक्रम पर अमल शुरू है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पानी से संबंधित सभी विभागों को एकत्र करके स्वतंत्र जलशक्ति मंत्रालय शुरू किया है। प्रधानमंत्री द्वारा इस संबंध मे जनता से की गई अपील राज्य की जनता निश्चित पूरा करेगी। ऐसा विश्वास मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस अवसर पर व्यक्त किया।