प्रतापगडपर बनेगा रोप वे -पर्यटन मंत्री जयकुमार रावल की सूचना
30 Jun 2019
455
मुंबई,(30 जून 2019)- छत्रपती शिवराय के शौर्य की गवाही रहे किला प्रतापगडपर पहुँचने हेतु जावली गांव (ता. महाबलेश्वर) से प्रतापगड किला तक रोपवे बननेवाला है | यात्रा निति 2016 के तहत इस रोप वे परियोजना को विशाल परियोजना की मंजूरी दी गयी है | इस परियोजना के पुरे होने के पश्चात यात्रियों को किले प्रतापगड जाना आसान हो जाएगा | यह सूचना राज्य के पर्यटन मंत्री जयकुमार रावलने दी | जयकुमार रावल ने आगे कहा की प्रस्तुत रोप वे जावली गाँव (ता. महाबलेश्वर, जि. सातारा) से शुरू होगा | जावली गाँव के लँडविक पॉईंट से प्रतापगड तक यह 5.6 किमी लम्बाई की विशाल रोप वे परियोजना होगी | इस परियोजना की वजह से भविष्य में प्रतापगड आनेवाले यात्रियों को लगनेवाले समय में कमी आएगी | राज्य में स्थित पहाड़ी किलों के संवर्धन हेतु सरकार बड़े पैमाने पर कोशिश कर रही है | प्रतापगड जानेवाला यह रोपवे परियोजना आशिया खंड की सबसे अधिक लंबाईवाली परियोजना साबित होगी | इस रोपवे की वजह से महाराष्ट्र के पर्यटन में इजाफा होना तय है | इससे यात्रियों की संख्या भी बढ़नेवाली है | छत्रपती शिवरायद्वारा किया गया कार्य सभी तक पहुँचने हेतु सहायभूत होनेवाला है।जयकुमार रावल ने आगे कहा की स्वराज्य के इतिहास में किला प्रतापगड एक अहम् गवाह है | इतिहास प्रेमी यात्री किला प्रतापगड देखने हेतु बड़े पैमानेपर आते रहते है | खास तौर पर शनिचर तथा इतवार और छुट्टी के रोज भीड़ का ताता लगा रहता है | प्रतापगड जाने हेतु घाट की सडक का उपयोग करना पड़ता है मगर , किले पहुँचने हेतु घाट की सडक सिकुड़ी होने की वजह से यातायात की समस्या का सामना करना पड़ता है | उसी प्रकार बारिश में अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है | ऐसी स्थिति में यात्रियों का किले पर पहुंचना सुविधाजनक होने के लिए रोपवे निर्माण का निर्णय लिया गया ऐसी जानकारी भी रावल ने दी है|