झोपडपट्टीधारकों को मालिकाना अधिकार के पट्टों के वितरण की प्रक्रिया तत्काल पूर्ण करें- देवेंद्र फडणवीस

 30 Jun 2019  460

*पट्टे वितरण जायजा बैठक में मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

*पात्र लाभार्थियों को पंजीकृत पट्टों का वितरण करें 

*राजस्व, प्रन्यास और महापालिका की ओर से संयुक्त मुहिम चलाए

मुंबई/नागपुर, (30 जून 2019)- झोपडपट्टीधारकों को मालिकाना अधिकार के पट्टों का वितरण करने के लिए राजस्व विभाग, नागपुर सुधार प्रन्यास तथा महानगर पालिका द्वारा कालबध्द कार्यक्रम तैयार कर पात्र लाभार्थियों को मालिकाना अधिकार के पंजीकृत हु पट्टों का वितरण करने की कार्यवाही पूर्ण करने के  निर्देश मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज दिए। रामगिरी में नागपुर शहर के झोपडपट्टीधारकों को मालिकाना पंजीकृत पट्टों के वितरण के संदर्भ में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जायजा लिया. पट्टों के वितरण के कार्यक्रम को प्राथमिकता देकर समय सीमा में कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश भी उन्होंने अधिकारियों को दिए।मालिकाना अधिकार के पट्टों के वितरण के संदर्भ में सौ झोपड़पट्टियां राजस्व विभाग की जगहपर हैं. उसमें से 52 झोपडपट्टियों में मालिकाना अधिकार से रहनेवाले पट्टेधारकों की जानकारी पूर्ण हुई है. साथ ही पट्टे वितरण के लिए शहर के विविध क्षेत्रों से लगभग चार हजार सातसौ आवेदन प्राप्त हुए है. इसमें से  तीन हजार नौ सौ  लाभार्थी पात्र साबित हुए है जिनकी सूची तैयार की गई है. राजस्व विभाग की जगह पर स्थित झोपडपट्टीधारकों को पट्टे वितरण की प्रक्रिया समयसीमा में पूर्ण करने तथा उन्हें पंजीकृत पट्टों का वितरण करने को प्राथमिकता देने के आदेश मुख्यमंत्री ने दिए। महानगर पालिका की जगह पर 13 झोपडपट्टियां है उनमें से 13 झोपडपट्टियों का सर्वेक्षण पूर्ण हुआ है. निजी  जगहों की झोपड़पट्टियों के संदर्भ में सरकारी स्तरपर नीति तय की जा रही है. संबंधित नीति जगह के मालिकों को टीडीआर देकर पट्टे वितरण की प्रक्रिया पूर्ण करने के संदर्भ में भी प्राथमिकता दी जा रही है, ऐसा मुख्यमंत्री ने इस समय बताया।सरकारी जगह, महानगर पालिका और सुधार प्रन्यास आदि के जगहों पर स्थित झोपड़पट्टी धारकों को मालिकाना अधिकार के पट्टे देने की कार्यवाही करने समय इस संदर्भ में महानगर पालिका को जगह का मालिकाना अधिकार देकर पट्टे वितरण पूर्ण करने के संदर्भ में प्रस्ताव महापालिका द्वारा प्रस्तुत करने की सूचना इस समय दी गई।पट्टेधारकों को मालिकाना अधिकार के पट्टे वितरीत करते समाय प्रत्येक नागरिकों का पंजियन कर पट्टे वितरीत करने के लिए पंजीयन विभाग की ओर से अलग व्यवस्था की गई है, इस कार्य को अधिक गति दी जाएगी. मालिकाना अधिकार के पट्टे वितरण करने के संदर्भ में जिन पट्टेधारकों को पट्टे वितरण की डिमांड मिली है. इस तरह नागरिकों  द्वारा तत्काल डिमांड भरकर भूखंड का मालिकाना अधिकत अपने नाम से करने का आवाहन इस समय किया गया. विकासनगर, मोठा इंदोरा, शीव नगर, चुन्नाभट्टी आदि बस्तियों में मालिकाना अधिकार के पट्टे वितरण का काम प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश इस समय दिए गए। झोपडपट्टीधारकों को मालिकाना हक के पट्टों के वितरण के संदर्भ में महानगर पालिका आयुक्त ने  राजस्व और सुधार प्रन्यास आदि विभाग के समन्वय का काम करने तथा पट्टे वितरण के संदर्भ में आनेवाले 15 दिनों में जायजा लेकर पट्टों के वितरण की जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश भी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस समय दिए।बैठक में महानगर पालिका आयुक्त अभिजीत बांगर, नगरसेवक संजय बंगाले, सेंटर फार सस्टेनेबल डेवलपमेंट संस्था की प्रमुख श्रीमती लिना बुधे आदि उपस्थित थे।