आजादी के 70 साल बाद मुंबई स्थित इस गांव में आई बिजली
05 May 2019
565
मुंबई, (05 मई 2019)- मुंबई की हद में मौजूद गोराई स्थित झामझड नामक इस आदिवासी पाडे में आजादी के 70 साल बाद बिजली की सुविधा आई है, इस कारण यह पाडा अब रोशनी से जगमगा रहा है। इस आदिवासी पाडे में मौजूद 54 घरों में से 44 घरों में बिजली सप्लाई की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यह आदिवासी पाडा शहर से तकरीबन 20 किमी की दूरी पर है। बता दें कि घरों में बिजली न होने और सड़कों पर बिजली की रोशनी के कारण लोगों को अंधेरे का सामना करना पड़ रहा था। इसके अलावा, अंधेरे के कारण छात्रों को अध्ययन करने में समस्या होती थी। आखिरकार, 3 पीढ़ियों से बिजली का इंतजार कर रहे आदिवासी पाडे को 70 साल के बाद राहत मिली है। अडानी समूह ने इस पाडे में बिजली का काम पूरा किया है, जिसके कारण घरों में रोशनी की सुविधा उपलब्ध होने के बाद ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी देखने को मिलती है।