मुंबई की 6 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हुई आज, इन दिग्गजों का भाग्य ईवीएम में हुआ कैद
29 Apr 2019
538
मुंबई, (29 अप्रैल 2019)-लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आज महाराष्ट्र की 17 सीटों पर वोटिंग जारी हैं। मुंबई के 17 सीटों में मुंबई की 6 लोकसभा सीट भी शामिल हैं। बता दें कि वर्तमान में इन सभी 6 सीटों पर एनडीए का कब्जा है, इन 6 सीटों पर बीजेपी-शिवसेना ने 3-3 सीटों पर जीत हासिल की थी। जबकि कांग्रेस और एनसीपी का खाता भी नहीं खुला था। मुंबई की जिन 6 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है, उनमें मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर पश्चिम, मुंबई उत्तर मध्य, मुंबई उत्तर पूर्व, मुंबई दक्षिण और मुंबई दक्षिण मध्य सीटें शामिल हैं। इस सीट पर बीजेपी से मौजूदा सांसद गोपाल शेट्टी चुनावी मैदान में हैं। वहीं, कांग्रेस ने बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर को उतारा है। जबकि 2014 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से बीजेपी के गोपाल शेट्टी ने 6 लाख 64 हजार 004 वोट हासिल किये थे यही नहीं शेट्टी ने 4 लाख 46 हजार 582 वोटों के भारी अंतर से जीत भी दर्ज की थी।मुंबई उत्तर लोकसभा सीट पर दूसरे स्थान पर कांग्रेस पार्टी के संजय निरुपम रहे थे जिन्होंने 2 लाख 17 हजार 422 वोट हासिल किये थे। आम आदमी पार्टी के सतीश पारसमल जैन 32 हजार 364 वोट पाकर तीसरे तो NOTA के इनमें से कोई भी नहीं 8 हजार 758 वोट पाकर चौथें स्थान पर रहे थे। इस सीट से बीजेपी ने सांसद पूनम महाजन को टिकट दिया है। वहीं, कांग्रेस ने प्रिया दत्त को मैदान में उतारा है। 2014 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से बीजेपी के पूनम महाजन ने 4 लाख 78 हजार 535 वोट हासिल किये थे और 1 लाख 86 हजार 771 वोटों के भारी अंतर से जीत दर्ज की थी। मुंबई उत्तर मध्य लोकसभा सीट पर दूसरे स्थान पर कांग्रेस पार्टी के प्रिया दत्त रहे थे जिन्होंने 2 लाख 91 हजार 764 वोट हासिल किये थे। आम आदमी पार्टी के फिरोज 34 हजार 824 वोट पाकर तीसरे तो बहुजन समाज पार्टी के आनंद शिंदे 10 हजार 128 वोट पाकर चौथें स्थान पर रहे थे। इस सीट पर बीजेपी ने अपने मौजूदा सांसद और दिग्गज नेता किरीट सोमैया का टिकट काटकर मनोज कोटक को दिया है. एनसीपी से संजय पाटिल मैदान में हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से बीजेपी के कीर्ति सौम्या ने 5 लाख 25 हजार 285 वोट हासिल किये थे और 3 लाख 17 हजार 122 वोटों के भारी अंतर से जीत दर्ज की थी। मुंबई उत्तर पूर्व लोकसभा सीट पर दूसरे स्थान पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के संजय दीना पाटिल रहे थे जिन्होंने 2 लाख 08 हजार 163 वोट हासिल किये थे। आम आदमी पार्टी के मेधा पाटकर 76 हजार 451 वोट पाकर तीसरे तो बहुजन समाज पार्टी के हनुमंता राव 17 हजार 427 वोट पाकर चौथें स्थान पर रहे थे। इस सीट पर शिवसेना से गजानन कीर्तिकर चुनावी मैदान में हैं, वहीं, कांग्रेस ने संजय निरुपम को मैदान में उतारा है. 2014 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से शिव सेना के गजानन चंद्रकांत ने 4 लाख 64 हजार 820 वोट हासिल किये थे और 1 लाख 83 हजार 028 वोटों के भारी अंतर से जीत दर्ज की थी। मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट पर दूसरे स्थान पर कांग्रेस पार्टी के कामत गुरुदास वसंत रहे थे जिन्होंने 2 लाख 81 हजार 792 वोट हासिल किये थे। मनसे के महेश मांजरेकर 66 हजार 088 वोट पाकर तीसरे तो आम आदमी पार्टी के मयंक रमेश गांधी 51 हजार 860 वोट पाकर चौथें स्थान पर रहे थे। इस सीट पर शिवसेना ने अपने मौजूदा सांसद अरविंद सावंत को उतारा है, जिनका मुकाबला कांग्रेस के मिलिंद देवड़ा से है। 2014 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से शिव सेना के अरविंद सावंत ने 3 लाख 74 हजार 609 वोट हासिल किये थे और 1 लाख 28 हजार 564 वोटों के भारी अंतर से जीत दर्ज की थी। मुंबई दक्षिण लोकसभा सीट पर दूसरे स्थान पर कांग्रेस पार्टी के देवड़ा मिलिंद मुरली रहे थे जिन्होंने 2 लाख 46 हजार 045 वोट हासिल किये थे। मनसे के बाला नंदगांवकर 84 हजार 773 वोट पाकर तीसरे तो आम आदमी पार्टी के मीरा सान्याल 40 हजार 298 वोट पाकर चौथें स्थान पर रहे थे। इस सीट से शिवसेना ने मौजूदा सांसद राहुल रमेश को उतारा है, इनका मुकाबला कांग्रेस के एकनाथ गायकवाड से है। 2014 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से शिव सेना के राहुल रमेश ने 3 लाख 81 हजार 008 वोट हासिल किये थे और 1 लाख 38 हजार 180 वोटों के भारी अंतर से जीत दर्ज की थी। मुंबई दक्षिण मध्य लोकसभा सीट पर दूसरे स्थान पर कांग्रेस पार्टी के एकनाथ एम गायकवाड रहे थे जिन्होंने 2 लाख 42 हजार 828 वोट हासिल किये थे। मनसे के आदित्य राजन शिरोडकर 73 हजार 096 वोट पाकर तीसरे तो आम आदमी पार्टी के सुंदर बालाकृष्णन 27 हजार 687 वोट पाकर चौथें स्थान पर रहे थे।