► 2 करोड़ 57 लाख मतदाता निभाएंगे अपने मत का हक
► निर्वाचन प्रणाली तैयार
मुंबई, (21 अप्रैल 2019)- लोकसभा चुनावों के तीसरे चरण में 14 निर्वाचन क्षेत्र में मंगलवार दि. 23 एप्रैल, 2019 मतदान होनेवाला है और 249 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इस चरण में 2 करोड़ 57 लाख 89 हजार 738 मतदाता अपने मत के पवित्र अधिकार के हक को निभानेवाले हैं। तीसरे चरण के चुनाव प्रक्रिया के लिए निर्वाचन प्रणाली तैयार है और ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को मतदान करने का एलान मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने किया है। तीसरे चरण में 249 उम्मीदवारों में 19 महिला उम्मीदवार हैं तथा बारामती निर्वाचन क्षेत्र में सबसे ज्यादा चार महिलाएं उम्मीदवार हैं। साथ ही पुणे तथा माढा निर्वाचन क्षेत्र में सबसे अधिक 31 उम्मीदवार हैं और सबसे कम उम्मीदवार 09 सातारा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। इसके साथ ही जलगांव (14),रावेर (12),जालना (20),औरंगाबाद (23),रायगड (16),बारामती (18),अहमदनगर (19),सांगली (12),रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग (12),कोल्हापूर (15),एवं हातकणंगले (17) उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, यह जानकारी अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी दिलीप शिंदे इन्होंने दी है। इस चरण के लिए 56 हजार 025 बॅलेट युनिट और 35 हजार 562 कंट्रोल युनिट दिए गए हैं। साथ ही 37 हजार 524 व्हीव्हीपॅट यंत्र भी 14 निर्वाचन क्षेत्र दिए गए हैं। इस चरण के प्रक्रिया के लिए कुलमिलाकर 1 लाख 41 हजार 113 कर्मचारियों को चुना गया है और 17 हजार 192 कर्मचारियों को आरक्षित रखा गया है। तीसरे चरण में इस निर्वाचन क्षेत्र में कुलमिलाकर 1 करोड़ 33 लाख 19 हजार 10 पुरुष और 1 करोड़ 24 लाख 70 हजार 76 महिलाएं तथा 652 अन्य लोग मतदान करेंगें। मतदान होनेवाले निर्वाचन क्षेत्र : जलगांव -2013 मतदान केंद्र (कुलमिलाकर मतदाता 19 लाख 25 हजार 352), रावेर - 1906 मतदान केंद्र (17लाख 73 हजार 107), जालना - 2058 मतदान केंद्र (18 लाख 65 हजार 20), औरंगाबाद - 2021 मतदान केंद्र (18 लाख 84 हजार 865),रायगड - 2179 मतदान केंद्र (16 लाख 51 हजार 560),पुणे - 1997 मतदान केंद्र (20 लाख 74 हजार 861), बारामती - 2372 मतदान केंद्र (21 लाख 12 हजार 408), अहमदनगर - 2030 मतदान केंद्र (18 लाख 54 हजार 248), माढा - 2025 मतदान केंद्र (19 लाख 4 हजार 845), सांगली - 1848 मतदान केंद्र (18 लाख 3 हजार 53), सातारा - 2296 मतदान केंद्र (18 लाख 38 हजार 987),रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग - 1942 मतदान केंद्र (14लाख 54 हजार 524), कोल्हापूर - 2148 मतदान केंद्र (18 लाख 74 हजार 345), हातकणंगले - 1856 मतदान केंद्र (17 लाख 72 हजार 563)। निर्वाचन आयोग निर्देश के अनुसार मतदान केंद्र पर पीने का पानी, धूप से बचने के लिए छाँव की व्यवस्था, हर एक विधानसभा मतदान केंद्र में सखी मतदान केंद्र इस तरह की व्यवस्था की गई है। लगभग 10 प्रतिशत मतदान केंद्र के प्रक्रिया का लाइव्ह वेबकास्ट किया जानेवाला है और जिला निर्वाचन अधिकारी, राज्यस्तरीय मुख्य निर्वाचन अधिकारी और भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारी, संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के केंद्रीय निर्वाचन निरीक्षक यह लाइव्ह वेबकास्ट देंखेगें। मतदान करने के लिए मतदाता का नाम सूची में होना जरूरी है। इस अलावा मतदान नहीं होगा। निर्वाचन आयोग के पहचानपत्र अलावा अन्य कोई भी एक पहचानपत्र दिखाकर मतदान कर सकते हैं, यह श्री. शिंदे इन्होंने बताया।
►मतदान के लिए जरूरी 11 दस्तावेज
मतदान करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग का पहचानपत्र न होने पर और मतदाता सूची में नाम होने पर अन्य ग्यारह तरह के आयोग ने जरूरी समझे पहचानपत्र के माध्यम से मतदाता अपने मत का हक अदा कर सकते हैं। इसमें पासपोर्ट, वाहन चालक परवाना, छायाचित्र का कर्मचारी पहचानपत्र, (राज्य, केंद्र सरकार, सार्वजनिक उपक्रम कुछ कंपनियों का पहचानपत्र), बैंक का पासबूक, पॅनकार्ड, राष्ट्रीय जनसंख्या पंजीकरण स्मार्ट कार्ड, मनरेगा कार्यपत्रिका, कामगार मंत्रालय का स्वास्थ्य बीमा कार्ड, छायाचित्र का सेवा अवकाशप्राप्त दस्तावेज, सांसद /विधायक /विधानपरिषद सदस्य इन्हें दिया गया पहचानपत्र और आधारकार्ड का समावेश है।