कांग्रेस की रंगीला गर्ल उर्मिला मातोंडकर समेत कई दिग्गज उम्मीदवारों ने आज भरा अपना नामांकन
08 Apr 2019
424
मुंबई, (08 अप्रैल 2019)- महाराष्ट्र में चौथे चरण के लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा, पार्टी उम्मीदवार उर्मिला मातोंडकर और प्रिया दत्त, और मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संजय निरूपम ने भी अपना नामांकन सोमवार को दाखिल किया, जबकि शिवसेना के अरविंद सावंत और राहूल शेवाले ने भी सोमवार आठ अप्रैल को ही अपना नामांकन भरा। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2019 के तहत उम्मीदवारों के नामांकन भरने की आखिरी तारीख 11 अप्रैल है। जबकि मतदान 19 अप्रैल को होंगे। राज्य के 48 लोकसभा सीट का चुनाव चार चरणों में 11, 18, 23 और 29 अप्रैल को होगा। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस की तरफ से उत्तर मुंबई के उम्मीदवार रंगीला गर्ल उर्मिला मातोंडकर अपने नामांकन के लिए पहुंची, तो वहां बड़ी संख्या में समर्थकों ने उनका स्वागत किया। बीते दिनों कांग्रेस में शामिल हुई उर्मिला मातोंडकर को उत्तर मुंबई से उम्मीदवार बनाया गया है।अपना नामांकन भरने जा रही उर्मिला मातोंडकर ने भारी संख्या में समर्थकों को देखकर अपनी गाड़ी से बाहर निकल कर लोगों के अभिवादन को स्वीकार किया।