महाराष्ट्र में धूमधाम से मनाया गया गुडी पाड़वा
06 Apr 2019
593
महाराष्ट्र, (06 अप्रैल 2019)- मराठी नव वर्ष के आरंभ होने की खुशी में पूरे महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा का पर्व मनाया जा रहा है। महाराष्ट्र और कोंकण में इस पर्व को संवत्सर पडवो भी कहा जाता है। चाहे फिल्मी सितारे हों या राजनेता हर कोई गुड़ी पड़वा के खुमार में डूबा हुआ है। गुड़ी पड़वा के अवसर पर, अभिनेत्री और कांग्रेस की लोकसभा उम्मीदवार उर्मिला मातोंडकर भी विशेष पारंपरिक वेशभूषा में प्रचार करने के लिए निकलीं। उर्मिला ने चारकोप, मगथाना में लोगों के घर जाकर उनसे मुलाकात की। गौरतलब है कि अभी कुछ दिन पहले ही कांग्रेस का हाथ थामने वाली अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर को पार्टी ने लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया है। उर्मिला उत्तरी मुंबई से कांग्रेस उम्मीदवार होंगी। बता दें कि 27 फरवरी को ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के बाद उर्मिला ने पार्टी की सदस्यता ली थी। बता दें कि मुंबई की 6 लोकसभा सीटों के लिए चौथे चरण में 29 अप्रैल को मतदान किया जाएगा। उर्मिला मातोंडकर का मुकाबला भाजपा के मौजूदा सांसद गोपाल शेट्टी से होगा।