मुंबई समेत 17 निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची में नाम पंजीकरण के लिए 30 मार्च तक अंतिम अवसर
28 Mar 2019
629
मुंबई, (28 मार्च 2019)- लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के 17 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता सूची में नाम पंजीकरण करने के लिए 30 मार्च 2019 तक अंतिम अवसर है। इसमें मुंबई शहर और उपनगर जिले के निर्वाचन क्षेत्र के साथ-साथ राज्य के अन्य ग्यारह निर्वाचन क्षेत्रों में चौथे चरण में मतदान होगा और जिन नागरिकों ने अभी तक अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं किया है, उन्हें अपना नाम मतदाता की सूची में दर्ज करने के लिए अंतिम अवसर उपलब्ध होगा लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई है। अब तक प्रथम तीन चरणों के चुनाव की अधिसूचना प्रकाशित हुई है। चौथे चरण की अधिसूचना 2 अप्रैल को प्रकाशित होगी। वहीं नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 9 अप्रैल है। इस चरण में मुंबई के मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर-मध्य, मुंबई दक्षिण-मध्य, मुंबई दक्षिण, नंदूरबार, धूलियाँ, दिंडोरी, नाशिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मावल, शिरुर, शिर्डी इन निर्वाचन क्षेत्र के मतदान का समावेश है। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख के दस दिन पहले तक नागरिक अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कर सकेंगे। उसके अनुसार चौथे चरण के निर्वाचन क्षेत्र के नागरिकों को अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करने के लिए 30 मार्च यह अंतिम तारीख है। भले ही मतदाता का छायाचित्र पहचान-पत्र होगा, फिर भी मतदान करने के लिए मतदाता सूची में नाम होना आवश्यक है। इसलिए नागरिक www.ceo.maharashtra.gov.in इस वेबसाइट पर मतदाता सूची में नाम है या नहीं इसकी खातरजमा करें। साथ ही 1950 इस टोल फ्री क्रमांक पर संपर्क साधकर इससे सबंधित जानकारी ले सकते है। चौथे चरण में जिन निर्वाचन क्षेत्र में मतदान होगा, उन निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता सूची में नाम नहीं होनेवाले नागरिकों से अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करने के लिए 30 मार्च तक नाम www.nvsp.in दर्ज करने तथा संबंधित जिले के चुनाव मध्यवर्ती कार्यालय में नमुना क्र. 6 भरने का आवाहन चुनाव आयोग ने किया है।