ए-सॅट की सहायता से मिशन शक्ति सफल मुख्यमंत्री ने शास्त्रज्ञों समेत प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया
27 Mar 2019
521
मुंबई, (27 मार्च 2019)-भारतीय पद्धति से बने ‘ए-सॅट’ की सहायता से सफल किए गए मिशन शक्ति से अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की शक्ति बढ़ी है, यह विश्व स्तर पर साबित हुआ है, यह बताते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस अभियान में शामिल शास्त्रज्ञ और उनके पीछे धैर्य से उनके साथ खड़े रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी के लिए ‘ए-सॅट’ की (अँटी सॅटेलाईट) सफलता यह बहुत ही खुशी की बात है और एक भारतीय के रूप में यह मेरे लिए गौरवास्पद है। मिशन शक्ति की वजह से भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में अपनी सामरिक शक्ति साबित की है। प्रधानमंत्री ने जैसे कहा था कि युद्ध के लिए नहीं बल्कि देश का संरक्षण की दृष्टि से ताकद निर्माण करना आवश्यक होता है। भारत ने इसके पहले कभी भी दूसरों पर हमला नहीं किया है। इस अभियान की सफलता के कारण अब विश्व के चुनिंदा देशों में भारत का नाम शामिल हुआ है। अमेरिका और चीन को इस तरह कि शक्ति प्राप्त करने के लिए अधिक समय लगा लेकिन इन देशों की तुलना में भारतीय वैज्ञानिकों ने यह अभियान बहुत ही कम समय में पूरा किया है। शक्तिशाली देश ही शांतता प्रस्थापित कर सकता है। इसलिए विश्व स्तर पर भारत की शक्ति से देश को अलग पहचान प्राप्त हो रही है। भविष्य में विश्व में शांतता प्रस्थापित करने में निश्चित ही भारत को सफलता मिलेगी।