मुख्य सचिव पद का यू. पी. एस. मदान ने पदभार ग्रहण किया

 27 Mar 2019  1031

मुंबई, (27 मार्च 2019)- राज्य के वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव उरविंदर पाल सिंग मदान की मुख्य सचिव पद पर नियुक्ति की गई है। भारत चुनाव आयोग की मंजुरी के बाद श्री. मदान की नियमित नियुक्ति की गई है और आज सुबह ग्यारह बजे के करीब उन्होंने मुख्य सचिव पद का पदभार ग्रहण कर कामकाज के लिए शुरुआत की। तत्कालीन मुख्य सचिव दिनेश कुमार जैन की लोकपाल मंडल में सदस्य पद पर नियुक्ति होने से गत मंगलवार को उन्हें इससे कार्यमुक्त किया गया था। जिसके बाद वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव पद का अतिरिक्त कार्यभार मदान की ओर दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव सीताराम कुंटे ने सुबह श्री. मदान का पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया। उसके बाद मुख्य सचिव कार्यालय के सहसचिव राजीव निवतकर ने श्री. मदान का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। इस दौरान गृह विभाग के प्रधान सचिव अमिताभ गुप्ता, मुख्य सचिव कार्यालय के अधिकारी उपस्थित थे। भारतीय प्रशासन सेवा के 1983 की बैच के यु. पी. एस. मदान ने नांदेड जिले के देगलूर में सहायक जिलाधिकारी के रूप से प्रशासकीय सेवा की शुरुआत की। मई, 2018 से वे वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत थे। मदान यह मूलत: पंजाब राज्य के चंदीगढ के है। उनका जन्म 8 अक्तूबर 1959 में हुआ। मध्यमवर्गीय परिवार में जन्में श्री. मदान के पिता बैंक में नौकरी करते थे। वाणिज्य और विधि शाखा के पदवीधर रहे श्री. मदान ने युनाटेड किंगडम से विकास एवं प्रकल्प नियोजन विषय में पदव्युत्तर शिक्षा हासिल की। मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण के (एमएमआरडीए) महानगर आयुक्त के रूप में श्री. मदान ने तकरीबन पाँच साल दो महीने तक काम किया। इन दिनों में मुंबई की विविध विकास परियोजनाएं, मेट्रो, मुंबई ट्रान्स हार्बर लिंक परियोजना को अंतिम रूप देने का काम भी उनके कार्यकाल में ही हुआ है। नांदेड के देगलूर उप विभाग में सहायक जिलाधिकारी के रूप में श्री. मदान की सर्वप्रथम नियुक्ति हुई। उसके बाद सहायक जिलाधिकारी औरंगाबाद, अतिरिक्त जिलाधिकारी मुंबई झोपड़पट्टी नियंत्रक, सांगली जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, कल्याण-डोंबिवली महापालिका आयुक्त, नांदेड के जिलाधिकारी, केंद्र सरकार के अणुऊर्जा विभाग में उप सचिव, एमएमआरडीए में प्रकल्प संचालक (एमयुटीपी), म्हाडा के उपाध्यक्ष, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव, राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी, एमएमआरडीए के महानगर आयुक्त आदि विविध पदों पर उन्होंने काम किया है।