विवादित आईपीएस अधिकारी भाग्यश्री नवटके का सिंधुदुर्ग में हुआ ट्रांसफर
26 Mar 2019
1325
मुंबई, (26 मार्च 2019)- मुंबई स्थित आईपीएस अधिकारी भाग्यश्री नवटके को दलितों के खिलाफ विवादित बयान पर स्थानांतरित कर दिया गया है। उन्हें सिंधुदुर्ग जिले में विशेष पुलिस अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। कुछ महीने पहले, नवटके का एक विवादास्पद वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुआ था। इसलिए उन्हें बीड से औरंगाबाद स्थानांतरित कर दिया गया। क्लिप वायरल होने के बाद, आईपीएस अधिकारी भाग्यश्री नवटके के खिलाफ एट्रोसिटी के तहत एफआईआर दर्ज की और पुलिस सेवा से हटाने की मांग की गई थी। उस समय, बीड के पुलिस अधीक्षक ने तुरंत मामले की जांच का आदेश दिया था, जांच अभी जारी है। आगामी चुनावों के बावजूद आईपीएस अधिकारी भाग्यश्री नवटके को सिंधुदुर्ग जिले में विशेष पुलिस अधिकारी के पद पर स्थानांतरित किया गया है।