राजनीतिक दल तथा उम्मीदवार चुनाव आयोग की सूचनाओं का पालन करें- जिलाधीश शिवाजी जोंधले
25 Mar 2019
497
मुंबई,(25 मार्च 2019)-लोकसभा चुनाव- 2019 के लिए विभिन्न राजनीतिक दल तथा उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल करते समय केंद्रीय निर्वाचन आयोग की ओर से दिए गए सूचनाओं का कथा नियमों का पालन करें, यह आह्वान मुंबई शहर के जिलाधीश शिवाजी जोंधले ने किया है। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आज मुंबई शहर जिलाधिकारी कार्यालय में संपन्न हुई उस समय उपस्थित प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए वह बोल रहे थे। जोंधले ने आगे कहा कि विभिन्न राजदलों को चाहिए कि वे उपहारगृह, फर्नीचर, उपयोग में लाए जा रहे वाहनों के टेरिफ के बारे में सूचनाएं शीघ्रता से दें. जिन उम्मीदवारों पर अपराध दर्ज है, ऐसे उम्मीदवारों को अपने नामांकन दायर करने के पश्चात खुद समाचार पत्रों में कम से कम तीन तीन बार जानकारी देनी होंगी और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में विज्ञापन प्रसिद्ध करना होगा. साथ ही चुनाव मैदान में उतरने वाले उम्मीदवारों को अपने नामांकन पर्चे दाखिल करने से पहले चुनाव के लिए खुद बैंक में एक खाता खोलना आवश्यक है. जिससे कि चुनाव खर्च का हिसाब रखा जा सके। निर्वाचन अधिकारी श्री पवार तथा श्री गवली ने भी इस समय मार्गदर्शन किया. उम्मीदवारों को अपना नामांकन दाखिल करते समय आवेदन में दिए गए सभी कॉलम में जानकारी देना आवश्यक है. आवेदन में कोई भी जानकारी ना छूटे, इस पर ध्यान देना होगा. साथ ही आवेदन में उल्लेखित सभी कॉलम में उम्मीदवारों को पूछे हुए प्रश्नों की जानकारी स्पष्ट रूप से देनी होगी. यदि ऐसा ना हो तो उनका उम्मीदवारी आवेदन खारिज किया जा सकता है. इस ओर गंभीरता से ध्यान देने की अपील उन्होंने सभी राजनैतिक दलों तथा उम्मीदवारों से की है. इस अवसर पर चुनाव अधिकारी द्वे शाहजी पवार, बंसी गवली, उप जिला निर्वाचन अधिकारी फरोग मुकादम उपस्थित थे।