इस साल चुनाव में निर्णायक साबित होगी महिला शक्ति !

 14 Mar 2019  493

मुंबई, (14 मार्च 2019)- महाराष्ट्र में चार चरणों में हो रहे चुनाव में उम्मीदवार का भवितव्य तय करने में इस साल महिला मतदाताओं का भूमिका महत्वपूर्ण साबित होगी। वर्ष 2004, 2009 और 2014 की तुलना में इस साल महिला मतदाताओं का प्रतिशत बढ़ गया है। वर्ष 2004 में पुरुष और महिला मतदाता ऐसे स्वतंत्र पंजीकरण नहीं किया गया था। इसलिए उस समय कुल 3 करोड़ 42 लाख 63 हजार 317 मतदाताओं का पंजीयन हुआ था। वर्ष 2009 और 2014  इन दोनों लोकसभा चुनाव के समय किए गए मतदाता पंजीकरण में महिला मतदाताओं  की संख्या पुरुष मतदाताओं से कम थी, लेकिन वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए की गई मतदाता पंजीयन में महिला मतदाताओं की संख्या में वृद्धि हुई है। वर्ष  2011 की जनगणना के अनुसार 1 हजार पुरुषों के पीछे 925 महिला है, यह प्रमाण है। वर्ष 2014 की मतदाता सूची में महिलाओं का प्रमाण 1 हजार पुरुषों के पीछे 889 महिला, ऐसे था। लेकिन अब वर्ष 2019 में इस प्रमाण  वृद्धि होकर अब यह 1 हजार पुरुषों के पीछे 911 महिला है। महिला मतदाताओं की संखा में लक्षणीय सुधारणा हुई है। महिला मतदाता जन जागरण के लिए भारत चुनाव आयोग, “स्‍वीप” (SVEEP - Systematic Voters Education and Elector Participation) कार्यक्रम के माध्यम से विविध उपक्रम चलाए जा रहे है। महिला मतदाताओं की संख्या में वृद्धि करना,  इस अभियान का महत्वपूर्ण बिन्दु है। इसके लिए अंगणवाडी सेविका, आशा कर्मचारी, परिचारिका, महिला बचत गट, अशासकीय संस्‍था आदि का महिला मतदाताओं की पंजीकरण संख्या बढ़ाने के लिए  सहयोग लिया जा रहा है। इसके अलावा उद्योग, शिक्षण, सामाजिक, साहित्य, कला-संस्कृति समेत विविध क्षेत्र में अग्रसर महिलाओं के माध्‍यम से भी महिलाओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज के लिए प्रोत्‍साहित किया जा रहा है। महाराष्ट्र में वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव के लिए 3 करोड़  42 लाख 63 हजार 317 ऐसे कुल मतदाता थे। वर्ष  2009 लोकसभा चुनाव के समय कुल 7 करोड़ 29 लाख 54 हजार 58 मतदाता थे। इसमें 3 करोड़ 81 लाख 60 हजार 162 पुरुष मतदाता और 3 करोड़ 47 लाख 93 हजार 896 महिला मतदाताओं का समावेश था। वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में 2 करोड़ 4 लाख 78 हजार 932 पुरुष मतदाताओं ने, वहीं 1 करोड़ 64 लाख 87 हजार 190 महिला मतदाताओं ने नाम दर्ज किया । वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव के लिए कुल 8 करोड़ 7 लाख 98 हजार 823  मतदाताओं ने नाम दर्ज किया है। इसमें 2 करोड़ 66 लाख 22 हजार 180  पुरुष मतदाता  थे, वहीं  2 करोड़ 20 लाख 46 हजार 720 महिला मतदाता थी। अब वर्ष 2019 में 8 करोड़ 73 लाख 30 हजार 484 ऐसे कुल मतदाताओं की संख्या दर्ज की गई है। इसमें  4 करोड़  57 लाख 2 हजार 579 पुरुष मतदाता है और 4  करोड़ 16 लाख 25 हजार 819  महिला मतदाता है।