मतदात पंजीकरण के लिए दि. 2 और 3 मार्च को राज्यभर में विशेष अभियान पंजीकरण से वंचित नागरिकों के लिए विशेष अवसर
28 Feb 2019
410
मुंबई,(28 फरवरी 2019)- आगामी लोकसभा आम चुनाव के मद्देनजर हाल ही में हुये विशेष पुन: रीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मतदार पंजीकरण वंचित रहे नागरिकों को मतदारा पंजीकरण के लिए शनिवार दिनांक 2 और रविवार दि. 3 मार्च 2019 को राज्यभर में विशेष अभियान चलाया जाएगा। यह जानकारी मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय ने दी है। दि. 1 जनवरी 2019 इस अर्हता दिनांक पर अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की गई है। इस सूची में जिनका मतदाता के लिए पंजीकरण नहीं हुआ है, ऐसे वंचित नागरिकों के लिए और एक अवसर मिल सके, इस उद्देश से हाल ही में दि. 23 और 24 फरवरी को विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के समय जिन मतदाताओं को पंजीकरण करना संभव नहीं हुआ, ऐसे नागरिकों के लिए और एक अवसर उपलब्ध कराने के लिए आगमी शनिवार और रविवार को विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दो दिनों में सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान केंद्रस्तरीय अधिकारी (बीएलओ) नागरिकों की ओर से नाम पंजीकरण के लिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। बीएलओ की ओर नमुना क्र. 6, 7, 8 और 8 ‘अ’ का आवेदन उपलब्ध होगा। साथ ही नागरिक अपना नाम मतदाता की सूची में देखने के लिए दि. 1 जनवरी 2019 इस अर्हता दिनांक पर प्रकाशित की गई अंतिम मतदाता सूची बीएलओ के पास उपलब्ध होगी। सभी मतदान केंद्रो पर निरक्षर मतदाताओं के लिए मतदाता सूची को पढ़ा जाएगा और गांवों में भी मतदाता सूची का (चावडी) पठन किया जाएगा। सभी जिलाधिकारी और जिला चुनाव अधिकारियों को जिले की नागरी कल्याण संगठन (रेसिडेन्स वेलफेअर असोसिएशन- आरडब्ल्यूए) और सभी ग्रामसभा को भी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सूचना देने के संदर्भ में भी सूचित किया गया है। साथ ही इस कार्यक्रम की जानकारी सभी मान्यताप्राप्त राजनीतिक दल को दी गई है और प्रत्येक मतदान केंद्र के लिए उनके मतदान केंद्रस्तरीय सहायक की (बीएलए) नियुक्ति के लिए भी अनुरोध किया गया है। मतदार केंद्र स्तरीय अधिकारियों की मदद से मतदाता सूची अधिक यथार्थ एवं परिपूर्ण करने के लिए चुनाव व्यवस्था को सहयोग करने का अनुरोध भी राजनीतिक दल को किया गया है। मतदाताओं की सुविधा हेतु www.nvsp.in इस वेबसाइट पर ऑनलाईन नाम पंजीकरण के लिए भी सुविधाही उपलब्ध कराई गई है। इससे संबंधित अधिक जानकारी www.ceo.maharashtra.gov.in इस वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसके अलावा नागरिकों की सुविधा हेतुभारत चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार 1950 यह टोल फ्री क्रमांक भी उपलब्ध कराया गया है। नागरिको को इस क्रमांक पर संपर्क साधकरमतदाता पंजीकरण से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने का आवाहन मुख्य चुनाव कार्यालय की ओर से किया गया है।