विश्व में मजबूत हैं भारतीय सेना और देश - मुख्यमंत्री
26 Feb 2019
426
►महाराष्ट्र की ओर से सेना और हवाई दल का अभिनंदन
मुंबई, (26 परवरी 2018)- पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले को भारतीय सेना की ओर से करारा जवाब दिया है. यह गर्व की बात है. सेना और हवाई दल ने पाकव्याप्त काश्मीर के जैश- ए- मोहम्मद के अड्डों पर बॉम्बींग (air strike) कर उन्हें नेस्तनाबूद कर दिया है. विश्व मे मजबूत सेना और देशों में से हम भी एक हैं, यह इससे साबित हुआ है। इस सफल कामगिरी के लिए महाराष्ट्र की ओर से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सेना और हवाई दल का अभिनंदन किया। बजट अधिवेशन में विधानसभा में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सेना और हवाई दल के अभिनंदन का प्रस्ताव रखा. इस समय वे बोल रहे थे। इस प्रस्ताव को सर्वपक्षीय सदस्यों ने समर्थन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा, भारतीय सेना ने पाकव्याप्त काश्मीर में आतंकियों के अड्डों पर की हुई कार्रवाई भारत के लिए गर्व की बात है। पुलवामा के आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों का बलिदान व्यर्थ न जाए, इसके लिए केंद्र सरकार ने सेना को सम्पूर्ण अधिकार दिए थे। भारत कमजोर देश नहीं हैं। विश्व में मजबूत सेना और देशों में भारत का नाम है। भारतीय होने के रूप में यह गौरवपूर्ण घटना है ऐसा बताकर मुख्यमंत्री फडणवीस ने महाराष्ट्र की ओर से सेना और हवाई दल का अभिनंदन किया।