भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव पूर्व तैयारी का जिलेवार जायजा लिया
26 Feb 2019
454
चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि चुनाव आयोग संविधान द्वारा दिये गए आदेश का पालन करने के लिए कर्तव्यनिष्ठ है। चुनाव आयोग अब तक हुए सभी घटनाक्रम पर नजर रखे हुए है और संविधान द्वारा दिये गए आदेश का पालन करने की जिम्मेदारी पूरी कर रहा है। बता दें कि आज चुनाव आयोग के अधिकारियों ने महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर यहां प्रेस कांफ्रेंस की।
जिले में कानून तथा व्यवस्था का जायजा लेते समय अपराधी पृष्ठभूमि वाले व्यक्तियों पर लक्ष्य केंद्रित करने का आह्वान भी इस समय किया गया। तड़ीपार अपराधियों के मामले, फरार अपराधी को लेकर नियमित कार्रवाई जारी रखने के निर्देश भी दिए गए। गैर जमानती वारंट पर लक्ष्य केंद्रित कर लाइसेंस वाले शस्त्र को जमा करने के बारे में भी महत्वपूर्ण सूचनाएं दी गई। साथ ही यह भी कहा गया कि अवैध तरीके से लाए हुए शस्त्र का उपयोग ना हो, इसके लिए सभी तैयारियां कर सतर्कता बरतनी होगी और सामाजिक सौहार्द रखने के लिए उपाय करने की सूचनाएं भी चुनाव अधिकारियों ने दिए।
आयोग की ओर से दिए जाने वाले निर्देशों का पूरी तरह से पालन हो इस और लक्ष्य केंद्रित करने का आह्वान भी किया गया। प्रत्येक जिले में राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित कर उनकी सूचनाएं तथा समस्याओं की जानकारी लेने की सूचना भी दी गई। संवेदनशील निर्वाचन क्षेत्र निश्चित करके इसकी जानकारी मुहैया कराने को कहा गया। जहां पर दूरसंचार सुविधाएं उपलब्ध ना हो, ऐसी जगह पर वैकल्पिक प्रबंध करने के निर्देश भी इस वक्त दिए गए। विभिन्न जिलों के जिलाधीश तथा पुलिस अधीक्षकों ने इस समय अपने जिले में हुई तैयारी को लेकर प्रस्तुतीकरण किया। अशोक लवासा ने कहा कि महाराष्ट्र में इससे पूर्व पूरी तरह से शांति के साथ मतदान प्रक्रिया पूरी हुई है। इस चुनाव में भी शांति तथा पारदर्शिता के साथ यह प्रक्रिया पूरी हो इसके लिए प्रभावशाली नियोजन करने का आह्वान किया गया। चुनाव आयोग के नियम तथा मार्गदर्शक तत्वों के अनुसार काम करने के निर्देश और संवेदनशील निर्वाचन क्षेत्रों पर लक्ष्य केंद्रित करने के निर्देश भी दिए गए। यह भी बताया गया कि प्रसार माध्यमों को पूरी तरह से सत्य और उचित जानकारी दी जाए। साथ ही चुनाव अधिकारियों के पास आने वाले किसी भी निवेदन को विलंबित ना रखें। शांति और निर्भय वातावरण में चुनाव संपन्न होने के लिए सभी को एक साथ आकर प्रयास करने का आह्वान भी किया गया। निर्वाचन आयुक्त चंद्रा ने कहा कि मतदान केंद्रों पर मतदान के समय पीने का पानी और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर देना चाहिए। वीवीपैट और मतदान अधिकार को लेकर नागरिकों में बड़े पैमाने पर जनजागृति करने की आवश्यकता पर उन्होंने बल दिया। उन्होंने यह भी कहा कि अधिक से अधिक लोग अपने मताधिकार का उपयोग करें, इस ओर जिला निर्वाचन अधिकारियों को लक्ष्य केंद्रित करना चाहिए।