डोंबिवली में दिव्यांगों ने किया आंदोलन

 25 Feb 2019  624

महाराष्ट्र, (25 फरवरी 2019)- पुणे में दिव्यांगों के आंदोलन पर पुलिस द्वारा किए गए  लाठीचार्ज का विरोध अब राज्यभर में देखने को मिल रहा हैं। इसके तहत आज (सोमवार) की रात को साढ़े दस बजे डोंबिवली रेल्वे स्टेशन पर दिव्यागों द्वारा बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जा रहा हैं। गौरतलब है कि समाजकल्याण आयुक्तालय के सामने दिव्यांग नौजवान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे थे, साथ ही सैकडों की संख्या में दिव्यांग नौजवान रास्ते पर भी अपनी मांगो को लेकर उतरे थे। बता दें कि पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज का विरोध मंगलवार को विधिमंडल अधिवेशन में भी देखने को मिल सकता हैं।