आशा वर्कर्स के मानधन बढ़ोतरी

 06 Feb 2019  1124

► मुख्यमंत्री और वित्तमंत्री से चर्चा कर निकालेगें हल- स्वास्थ्य मंत्री

मुंबई, (06 फरवरी 2019)- राज्य के आशा वर्कर्स के मानधन में बढ़ोतरी करने के लिए सरकार सकारात्मक है. इस संदर्भ में जल्द ही मुख्यमंत्री और वित्तमंत्री से चर्चा की जाएगी, ऐसा स्वास्थ्य मंत्री एकनाथ शिंदे ने आज यहां बताया.

मंत्रालय में आशा वर्कर्स के विविध मांगों के संदर्भ में चर्चा करने के लिए बैठक हुई. इस समय विधायक डॉ. नीलम गोऱ्हे, ज्ञानराज चौगुले, प्रकाश आबिटकर, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ. प्रदीप व्यास, राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान के सह आयुक्त डॉ. सतीश पवार, स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त संचालक डॉ. अर्चना पाटिल समेत आशा वर्कर्स संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे.

राज्य में 61 हजार आशा वर्कर्स के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा देने के लिए मदद हो रही है.  आशा वर्कर्स का काम अच्छा है. उनके माध्यम से दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की योजनाएं और सेवा पहुंचाने के लिए सहयोग जो रहा है. आशा कर्मियों को न्याय दिलाने के लिए उनका मानधन बढ़ाने के लिए सकारात्मक हैं, इस संदर्भ में हल निकाला जाएगा, ऐसा  स्वास्थ्य मंत्री ने कहा.

आशा ग्रामीण भागात सर्व्हे करण्याचे काम करतात,रुग्णाच्या तपासणीसाठी आशा मदत करतात अशावेळेस त्यांना मास्क सारखे साहित्य  देण्यात यावे, असे निर्देश आरोग्यमंत्र्यांनी यावेळी दिले.

आशा वर्कर्स को 10 हजार रुपये मानधन, मोबाईल भत्ता, दिवाली भेंट,प्रसूति के सहाय करने पर दिए जानेवाले मानधन में समानता लाने आदि मांगे  आशा वर्कर्स संगठन के पदाधिकरियों ने इस समय की.

इन मांगों के संदर्भ में मुख्यमंत्री और वित्तमंत्री से चर्चा कर हल निकाला जाएगा, ऐसा  स्वास्थ्य मंत्री श्री. शिंदे ने बताया.

 आदिवासी क्षेत्र के उड़नदस्तों में काम करनेवाले डॉक्टरों के मानधन बढ़ाने के संदर्भ में बैठक

दुर्गम आदिवासी क्षेत्रों में उड़नदस्तों में काम करनेवाले डॉक्टरों का मानधन आदिवासी विभाग की सहमती से बढ़ाने के लिए प्रयास किए जाएंगे. इन टीमो  के डॉक्टरों को बीमा कवच देने के संदर्भ में सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा, ऐसा स्वास्थ्य मंत्री ने बताया. 

आदिवासी क्षेत्रो में काम करनेवाले विशेष पथक के डॉक्टरों की विभिन्न समस्याओं के संदर्भ में स्वास्थ्य मंत्री ने मंत्रालय में बैठक आयोजित की थी. वर्ष 1995 से नवसंजीवनी योजना के अंतर्गत कुल 281 बीएएमएस डॉक्टर्स इस टीम में काम कर रहे हैं. उन्हें आदिवासी विभाग की ओर से 6 हजार रुपये तथा स्वास्थ्य विभाग की ओर से 18 हजार ऐसा कुल 24 हजार रुपये मानधन दिया जाता है. आदिवासी विभाग की ओर से मिलनेवाले मानधन में बढ़ोतरी करने की मांग इन डॉक्टरों की है. इस संदर्भ में बैठक में चर्चा की गई. आदिवासी विभाग की सहमती से डॉक्टरों का मानधन बढ़ाया जाएगा, ऐसा स्वास्थ्य मंत्री ने इस समय बताया.