दिव्यांग  को  ७० फीसदी एवं साथीदार को मिलेगी ४५ फीसदी रियायत

 06 Feb 2019  728

► वातानुकूलित शिवशाही बस में अब दिव्यांग यात्रियों को भी मिलेगी रियायत

► परिवहन मंत्री दिवाकर रावते की घोषणा

मुंबई, (06 फरवरी 2019)- एसटी महामंडल वातानुकूलित शिवशाही बस में अब दिव्यांग (अंध, विकलांग व्यक्ति) व्यक्ति एवं उनके साथीदार को यात्री किराया में रियायत दिये जाने की घोषणा परिवहन मंत्री एवं एसटी महामंडल के अध्यक्ष दिवाकर रावते ने की। शिवशाही (आसन व्यवस्था) बस में अब दिव्यांग व्यक्ति को यात्री किराया में ७० फीसदी रियायत दिया जाएगा। साथ ही उसके साथ यात्रा करनेवाले उसके साथीदार को भी यात्री किराया में  ४५ फीसदी रियायत दी  जाएगी, यह मंत्री श्री. रावते ने बताया।

मंत्री श्री. रावते ने कहा कि एसटी महामंडल की ओर से कुछ दिनों पहले शुरू की गई शिवशाही बस को लोग पसंद करने लगे है। राज्यभर में सभी जगहों पर शिवशाही बस को यात्रियों की ओर अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। शुरुआती दिनों में इस बस में किसी भी सामाजिक घटक को रियायत नहीं दी गई थी। लेकिन लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुये वरिष्ठ नागरिक, पत्रकार को शिवशाही बस से यात्रा करने के किराये में रियायत दी गई है।

उन्होंने कहा कि अंध, विकलांग को भी यह रियायत देना बहुत ही जरूरी होने से और अंध, विकलांग ने राज्यपाल चे. विद्यासागर राव से मुलाक़ात कर इस संदर्भ में किए अनुरोध का सन्मान के रूप में भी अंध, विकलांग को अब शिवशाही बस में यात्री किराया में रियायत देने का लिया गया है। 

मंत्री श्री. रावते ने बताया कि वर्तमान में महामंडल की ओर से अंध और विकलांग को साधे और निमआराम बस से यात्रियों के लिए ७५ फीसदी रियायत दी जाती है। इसके अलावा इन व्यक्तियों के साथीदार को भी साधे एवं व निमआराम बस में यात्रियो के लिए ५० फीसदी रियायत दी जाती है। अब इस यात्री किराया रियायत योजना में वातानुकूलित शिवशाही (आसन व्यवस्था) बस को शामिल किया गया है। इन दिनों एसटी महामंडल के दिव्यांग के लिए यात्री किराया रियायत योजना में राज्यभर में अंदाजन २ लाख ८२ हजार लाभार्थी है। अब उन्हें शिवशाही बस के यात्री किराए में भी रियायत मिलेगी। हालांकि इससे राज्य सरकार पर अतिरिक्त भार पड़ेगा, यह मंत्री श्री. रावते ने बताया।