आदिवासियों के लिए कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा के लिये पैनल गठित
06 Feb 2019
528
महाराष्ट्र, (06 फरवरी 2019)- सरकार के हालिया आदेश के अनुसार पूर्व विधायक एवं श्रमजीवी संगठन के अध्यक्ष विवेक पंडित की अध्यक्षता में 17 सदस्यीय समिति आदिवासियों के लिये रोजगार के अवसर, न्यूनतम मेहनताना और समुचित आजीविका उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किये गये विभिन्न कार्यों का अध्ययन शुरू करेगी. आदेश के अनुसार इसमें ऐसे उपाय भी सुझाये जाएंगे, ताकि आदिवासी क्षेत्रों के बच्चे शिक्षा से वंचित नहीं रहें। इसके अनुसार समिति हर तीन महीने में अपनी बैठकें करेगी और सरकार को अपनी सिफारिशें भेजेगी।पंडित का एनजीओ आदिवासी बहुल क्षेत्रों में कार्य करता है, उन्होंने कहा कि समिति अपनी रिपोर्ट तैयार करने के दौरान आदिवासियों के विकास के सभी पहलुओं पर गौर करेगी।