सीएम फडणवीस के पहल पर अन्ना हजारे ने किया अपना अनशन खत्म
05 Feb 2019
505
गौरतलब है कि अन्ना हजारे केंद्र में लोकपाल और राज्यों में लोकायुक्त की नियुक्ति के लिए 30 जनवरी से रालेगण सिद्धि में अनशन पर बैठे थे। सात दिनों से अनशन पर बैठे अन्ना हजारे से आज महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मुलाकात की। इस संबंध में देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि 13 फरवरी को लोकपाल सर्च कमेटी की बैठक की जाएगी और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन किया जाएगा।इसके साथ ही साथ फडणवीस ने ये भी कहा कि इसके लिए संयुक्त मसौदा समिति का भी गठन किया जाएगा, जो एक नया विधेयक तैयार करेगी और वे नए विधेयक को अगले सत्र में पेश करेंगे।