महाराष्ट्र के CM लोकपाल के दायरे में, विधेयक लाएगी सरकार

 29 Jan 2019  543

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सरकार में मंत्री गिरी महाजन ने इसकी जानकारी दी। मीडिया कर्मियों से बात करते हुए महाजन ने कहा कि इस पहल से पारदर्शिता आएगी। मुंबई में मीडिया से बात करते हुए गिरीश महाजन ने कहा कि हमारी सरकार जो लोकपाल विधेयक ला रही है इसके तहत लोकपाल के दायरे में मुख्यमंत्री भी होंगे। महाजन ने कहा कि सरकार की इस पहल से पारदर्शिता बढ़ेगी, उन्होंने कहा कि इससे भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में भी मदद मिलेगी।