रिजर्व बैंक ने बैंक आफ महाराष्ट्र पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना ठोका

 17 Jan 2019  456

 केन्द्रीय बैंक ने जारी एक वक्तव्य में यह जानकारी दी है। इसमें कहा गया है कि यह जुर्माना बैंक द्वारा रिजर्व बैंक के दिशानिर्देशों का पालन नहीं करने पर लगाया गया है। इसमें कहा गया है, ‘यह कार्रवाई नियामकीय अनुपालन में खामी के आधार पर की गई है। इसके पीछे बैंक और ग्राहकों के बीच हुये किसी प्रकार के लेनदेन और समझौते की वैधता को लेकर सवाल उठाने की कोई मंशा नहीं है।